Weather Forecast 2 October: भारत के कई हिस्सों में आज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान है। दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी और पूर्वी इलाकों में मौसम की गतिविधियां जारी हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, साथ ही देश के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं और आंधी-तूफान का अनुमान लगाया है।
भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी आज यानी 02 अक्टूबर के पूर्वानुमान के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल और माहे, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और 40-50kmph प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 30-40kmph रह सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए चेतावनी जारी नहीं की है।
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि 2 अक्टूबर को देश के पूरे 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ-साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। इन राज्यों में देश की राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे प्रदेश शामिल हैं। इतना ही नहीं इन राज्यों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की आशंका भी जताई गई है।
IMD ने एक विशेष अलर्ट और जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगर आपके शहर या गांव में जोरदार बारिश हो रही है तो पेड़ के नीचे बिल्कुल भी खड़े न हों, क्योंकि तेज बारिश में पेड़ की टहनी टूट सकती है या फिर तेज हवाओं के दबाव के कारण पेड़ गिर सकता है, जिससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए भी एक चेतावनी जारी की है। इस अलर्ट के मुताबिक समुद्री इलाके में मछुआरे मौसम खराब होने की स्थिति में समंदर में बिल्कुल भी न जाएं, नहीं तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम बिगड़ने की स्थिति में गाड़ी संभलकर चलाने की भी सलाह दी गई है।