Get App

Delhi Weather Update: दिल्ली में फिर पलटेगा मौसम, जानें किस दिन होगी भारी बारिश!

दिल्ली में मानसून की विदाई के बाद मौसम फिर बदलने वाला है। IMD के मुताबिक, 26 और 27 सितंबर को कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि 28 सितंबर के बाद बारिश कम होने और 30 सितंबर से मौसम साफ रहने का अनुमान है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Sep 25, 2026 पर 11:49 AM
Delhi Weather Update: दिल्ली में फिर पलटेगा मौसम, जानें किस दिन होगी भारी बारिश!
दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, 26-27 सितंबर को बारिश के आसार

नई दिल्ली: दिल्ली में मानसून की विदाई के बाद मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 25 सितंबर को राजधानी में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर के बाद बादल बढ़ सकते हैं और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर हवा के झोंके 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

26 और 27 सितंबर से बारिश बढ़ेगी

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 सितंबर को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर कम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। दिन का टेम्परेचर 32 से 34 डिग्री और मिनिमम टेम्परेचर 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

27 सितंबर को बारिश का असर और बढ़ सकता है। इस दिन सुबह और दोपहर के समय कई इलाकों में हल्की से कम बारिश होने की संभावना है। शाम के समय मैक्सिमम टेम्परेचर 30 से 32 डिग्री और मिनिमम टेम्परेचर 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें