Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा गुरुवार 1 अक्टूबर को जारी मौसम बुलेटिन के मुताबिक अगले 48 घंटों के भीतर देश के बड़े हिस्से से मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा। हालांकि, मानसून की वापसी के बीच दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की गतिविधियां थमी नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान केरल में बहुत भारी बारिश और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
