Mausam Update: देश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई की प्रक्रियाओं के बीच दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसमी हलचल तेज बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा आज यानी 1 अक्टूबर के लिए जारी मौसम बुलेटिन के मुताबिक देश के दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों और पूर्वोत्तर के राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कई राज्यों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चलने की गंभीर चेतावनी जारी की गई है।
