Weather Update: इन राज्यों में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड! कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, 17 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट

IMD Weather Update: देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है, वहीं कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया। IMD के अनुसार, देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के साथ बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने से मौसम में और बदलाव आने की संभावना है

अपडेटेड Nov 12, 2026 पर 5:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया

देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। देश में कहीं पर ठंड शुरू हो गई है तो वहीं कहीं पर बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है, जबकि दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। दूसरी ओर, बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में 13 नवंबर तक तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में कैसा होगा मौसम

दक्षिण भारत में कैसा होगा मौसम

दक्षिण भारत के अलग-अलग शहरों में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। अमरावती और हैदराबाद में सुबह के समय धुंध छाई रहने के साथ हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं। वहीं, बेंगलुरु में आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। चेन्नई में बादलों के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, तिरुवनंतपुरम में गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली कड़कने की आशंका है।


इस दौरान अमरावती में 21 से 33 डिग्री, बेंगलुरु में 18 से 29 डिग्री, चेन्नई में 24 से 32 डिग्री, हैदराबाद में 16 से 32 डिग्री और तिरुवनंतपुरम में 24 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। फिलहाल तिरुवनंतपुरम को छोड़कर बाकी शहरों के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

इन राज्यों में बदलेगा मौसम

देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधि दर्ज की जा सकती है। देश के लगभग 17 राज्यों में आंधी-बारिश संभव है। इन राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी बादल बरसने की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। जिसकी वजह से भूस्खतन का खतरा भी बढ़ गया है। इस दौरान हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

कैसा होगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रात के समय तापमान में गिरावट आने से सुबह और शाम मौसम ठंडा महसूस हो रहा है। IMD ने कल के लिए हल्की बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 13 से 16 नवंबर के बीच सुबह के समय कई इलाकों में धुंध और हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन एक्सटेंशन: Greater Noida वेस्ट के इन इलाकों की किस्मत चमका देगा एक्वा लाइन का ये नया रूट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।