Get App

Weather Update: इन राज्यों में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड! कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, 17 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट

IMD Weather Update: देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है, वहीं कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया। IMD के अनुसार, देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के साथ बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने से मौसम में और बदलाव आने की संभावना है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 5:06 PM
Weather Update: इन राज्यों में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड! कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, 17 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट
देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया

देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। देश में कहीं पर ठंड शुरू हो गई है तो वहीं कहीं पर बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है, जबकि दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। दूसरी ओर, बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में 13 नवंबर तक तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में कैसा होगा मौसम

दक्षिण भारत में कैसा होगा मौसम

दक्षिण भारत के अलग-अलग शहरों में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। अमरावती और हैदराबाद में सुबह के समय धुंध छाई रहने के साथ हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं। वहीं, बेंगलुरु में आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। चेन्नई में बादलों के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, तिरुवनंतपुरम में गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली कड़कने की आशंका है।

इस दौरान अमरावती में 21 से 33 डिग्री, बेंगलुरु में 18 से 29 डिग्री, चेन्नई में 24 से 32 डिग्री, हैदराबाद में 16 से 32 डिग्री और तिरुवनंतपुरम में 24 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। फिलहाल तिरुवनंतपुरम को छोड़कर बाकी शहरों के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें