Annapurna Yojana: पश्चिम बंगाल की 1.58 करोड़ महिलाओं को मिले ₹3,000! पीएम मोदी ने जन्मदिन के अवसर पर 'अन्नपूर्णा योजना' के तहत भेजे पैसे

West Bengal Annapurna Bhandar Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन के अवसर पर एक संबोधन के दौरान गुरुवार (17 सितंबर) को कहा कि 'अन्नपूर्णा योजना' के तहत पश्चिम बंगाल में महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने एक निश्चित राशि जमा की जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि यह एक ऐसी राशि है जिसके लिए उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा

अपडेटेड Sep 17, 2026 पर 4:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
West Bengal Annapurna Yojana: पश्चिम बंगाल की महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा तोहफा दिया है

West Bengal Annapurna Yojana: पश्चिम बंगाल सरकार ने आज यानी गुरुवार (17 सितंबर) से राज्य में योग्य लाभार्थियों को 'अन्नपूर्णा योजना' के तहत 3,000-3000 रुपये की सितंबर वाली किस्त बांटना शुरू कर दिया है। बंगाल में लगभग 1.58 करोड़ महिलाओं को गुरुवार को अन्नपूर्णा योजना के तहत ₹3,000 की सितंबर की किस्त दिए गए। सितंबर का भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सिस्टम के जरिए योग्य लाभार्थियों के आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट्स में सीधे भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी ने एक दिन पहले कहा था कि सितंबर का भुगतान 17 सितंबर को किया जाएगा। इसलिए राज्य में 'अन्नपूर्णा दिवस' के तौर पर मनाया जा रहा है।

योजना की बड़ी बातें

  • मुख्यमंत्री अधिकारी के अनुसार, अगस्त की तुलना में लाभार्थियों की संख्या में लगभग 10 लाख की बढ़ोतरी हुई है। अगस्त में लगभग 1.48 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिला था।
  • इस योजना के तहत, योग्य महिलाओं को हर महीने ₹3,000 मिलते हैं। यह योजना 25 से 60 साल की उम्र की महिलाओं के लिए है, बशर्ते वे कुछ शर्तों को पूरा करती हों, जैसे कि वे स्थायी सरकारी नौकरी में न हों और इनकम-टैक्स न देती हों।
  • पश्चिम बंगाल सरकार ने 2026 में अन्नपूर्णा योजना शुरू की थी, जिसके तहत आर्थिक मदद सीधे लाभार्थी के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में जमा की जाती है।

अन्नपूर्णा योजना का भुगतान: आज ₹3,000 किसे मिलेंगे?

  • जो महिलाएं इस योजना के तहत योग्य हैं और जिन्होंने जरूरी वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है, उन्हें सितंबर की किस्त आज मिलने की उम्मीद है।
  • सितंबर के भुगतान को लेकर आई रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि पहचान या बैंक डिटेल्स में गड़बड़ी या DBT लिंकिंग से जुड़ी समस्याओं के कारण पेमेंट में दिक्कत आ सकती है।
  • सितंबर के भुगतान के बाद लाभार्थियों की कुल संख्या लगभग 1.58 करोड़ हो जाएगी, जो अगस्त में लगभग 1.48 करोड़ थी।


पीएम मोदी ने क्या कहा?

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी पात्र महिला अन्नपूर्णा योजना के लाभों से वंचित न रहे और वह इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर काम कर रही है।
  • PM Modi ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आयोजित 'अन्नपूर्णा दिवस' कार्यक्रम को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि माताओं, बहनों और बेटियों के जीवन से जुड़ी हर समस्या का समाधान करना BJP सरकार की प्राथमिकता रही है।
  • PM मोदी ने कहा, "पश्चिम बंगाल में हमारी सरकार बनने के कुछ ही दिनों के भीतर 'अन्नपूर्णा योजना' पर काम शुरू हो गया। आज, कई महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में वित्तीय सहायता प्राप्त हो रही है। कोई बिचौलिया नहीं है और कोई 'कट मनी' नहीं है। हमारी सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी पात्र महिला अन्नपूर्णा योजना के लाभ से वंचित न रहे। हम इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अनवरत काम कर रहे हैं।"
  • उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए यहां तेजी से काम भी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत बंगाल में महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने एक निश्चित राशि जमा की जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि एक ऐसी राशि जिसके लिए उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

1.5 करोड़ बहनों के खातों में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त पहुंचीं

इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, "यह उनके लिए एक बड़ा संबल है। आज, लगभग 1.5 करोड़ बहनों के खातों में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त पहुंच रही है। इस योजना के तहत 3,000 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं।’" उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि पश्चिम बंगाल की महिलाओं के पास निर्णय लेने की शक्ति और आगे बढ़ने का साहस दोनों होना चाहिए।"

ये भी पढ़ें- Vande Bharat Patna: गुड न्यूज! गोरखपुर-पटना के बीच दौड़ेगी 'वंदे भारत' एक्सप्रेस! गोपालगंज-मशरख रूट से जोड़ने की मांग, जानें- सबकुछ

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अन्नपूर्णा योजना के माध्यम से पश्चिम बंगाल की माताओं और बहनों का एक नया सशक्तिकरण हुआ है। PM मोदी ने कहा, "मैं इस योजना से लाभान्वित होने वाली प्रत्येक माता और बहन को बधाई देता हूं और उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं। परिवार में हमारी माताओं और बहनों के कंधों पर कई जिम्मेदारियां होती हैं। कई छोटे-बड़े फैसलों के बीच, एक महिला हर तरह से परिवार की देखभाल करती है। जब उनके लिए जरूरी खर्चों की चिंता कम हो जाती है, तो उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ जाता है।" उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा योजना बंगाल की महिलाओं का आत्मविश्वास मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।