West Bengal: चुनाव अधिकारी ने प्रेमिका के पति को SIR के लिए बुलाया, हत्या कर शव के टुकड़े किए और फेंक दिया!

सोमवार रात से नासिर अली लापता थे। अगले दिन उनके परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।जांच के दौरान पुलिस ने मंडल के फोन कॉल और उसकी लोकेशन को ट्रैक किया। इसके बाद शुक्रवार सुबह नहर से शव के टुकड़े बरामद किए गए।

अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 4:58 PM
Story continues below Advertisement
West Bengal: चुनाव अधिकारी ने प्रेमिका के पति को SIR के लिए बुलाया, हत्या कर शव के टुकड़े किए और फेंक दिया!

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अवैध संबंध के चलते एक व्यक्ति की हत्या के मामले में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी BLO रिजवान हसन मंडल और उसके साथी सागर गाइन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। 30 साल के नासिर अली के शव के टुकड़े बदुरिया इलाके की एक नहर में मिले थे।

शुरुआती जांच में पता चला है कि मंडल का नासिर अली की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। पुलिस के मुताबिक, मंडल ने सोमवार देर शाम नासिर अली को एक सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया था। उसने बहाना बनाया था कि पश्चिम बंगाल में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े कुछ मुद्दों पर बात करनी है।

सोमवार रात से नासिर अली लापता थे। अगले दिन उनके परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।


जांच के दौरान पुलिस ने मंडल के फोन कॉल और उसकी लोकेशन को ट्रैक किया। इसके बाद शुक्रवार सुबह नहर से शव के टुकड़े बरामद किए गए।

पूछताछ के बाद मंडल को हत्या और शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सागर गाइन को हत्या में मदद करने, शव के टुकड़े करने और उन्हें नहर में फेंकने के आरोप में पकड़ा गया।

घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। बाद में पुलिस के समझाने पर लोगों ने जाम हटा लिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।