दीदी थोड़ा आराम करें... पश्चिम बंगाल में काउंटिंग के बीच BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, क्या हैं मायने?

West Bengal Election Results: मतगणना के शुरुआती रुझानों के बीच समीक भट्टाचार्य ने कहा, 'सभी जगे हुए हैं, कार्यकर्ता हर जगह मुस्तैद हैं। हम चाहते हैं कि दीदी अब थोड़ा सुस्ताएं और आराम करें।' भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव अब खत्म हो चुके हैं और नतीजे आने वाले हैं। इसमें उतार-चढ़ाव तो लगा ही रहेगा

अपडेटेड May 04, 2026 पर 9:47 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उन्होंने व्यक्तिगत हमलों से बचते हुए कहा कि किसी के खिलाफ बयानबाजी करना हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है

West Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की गहमागहमी के बीच एक बेहद चौंकाने वाला बयान सामने आया है। पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब चुनाव खत्म हो चुके हैं और 'दीदी' को थोड़ा आराम करना चाहिए।

समीक भट्टाचार्य ने क्या-क्या कहा?

मतगणना के शुरुआती रुझानों के बीच समीक भट्टाचार्य ने मीडिया से बात करते हुए संयमित रुख अपनाया। उन्होंने कहा, 'सभी जगे हुए हैं, कार्यकर्ता हर जगह मुस्तैद हैं। हम चाहते हैं कि दीदी अब थोड़ा सुस्ताएं और आराम करें।' भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव अब खत्म हो चुके हैं और नतीजे आने वाले हैं। इसमें उतार-चढ़ाव तो लगा ही रहेगा। उन्होंने व्यक्तिगत हमलों से बचते हुए कहा कि किसी के खिलाफ बयानबाजी करना हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है।


बीजेपी अध्यक्ष ने मांगी माफी

राजनीति में अक्सर कड़वाहट देखी जाती है, लेकिन समीक भट्टाचार्य ने एक अलग मिसाल पेश की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर चुनाव प्रचार के दौरान उनकी पार्टी से कोई गलती हुई हो या किसी पर व्यक्तिगत हमला हुआ हो, तो वह उसके लिए पहले ही माफी मांग चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मैं उन बातों के लिए आज भी माफी मांगता हूं।' हालांकि, उन्होंने टीएमसी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस जिस तरह की राजनीति समझती है, वे उसी भाषा में बात करते हैं।

Election Results Live: 'किंगमेकर' नहीं तमिलनाडु के 'किंग' बनेंगे विजय! केरल रुझानों में कांग्रेस-UDF बहुमत के पार

क्या है अब तक के रुझान

पश्चिम बंगाल के 09:30 बजे तक के रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। 242 सीटों पर आए रुझानों में बीजेपी 127, TMC 109 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे है। वैसे अभी ये शुरुआती रुझान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।