ओडिशा के बालासोर जिले में एक अफवाह ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। भीड़ ने गलती से आए दो सरकारी अधिकारियों को बच्चा चोर समझ लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 72 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, ये दोनों अधिकारी पश्चिम बंगाल से स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) ड्यूटी पर तैनात थे। बुधवार को वे पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के नयाग्राम की ओर जा रहे थे, लेकिन रास्ता भटककर ओडिशा के बालासोर जिले में पहुंच गए।
