Abhishek Banerjee: ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला! कपड़े फाड़े और अंडे फेंके

Abhishek Banerjee: अपने ऊपर हुए हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी ने एक घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन पर हमला करना चाहते थे। अभिषेक बनर्जी ने कहा, "वे मुझे नुकसान पहुंचाना चाहते थे। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। हम इस मामले की जानकारी हाई कोर्ट को देंगे और राज्यपाल को भी इसके बारे में अवगत कराएंगे

अपडेटेड May 30, 2026 पर 5:56 PM
हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी ने एक घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार 30 मई को तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय अभिषेक पार्टी कार्यकर्ता के घर गए थे। अभिषेक पर अंडे फेंके गए हैं। यहां तक की उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया।

वहीं अपने ऊपर हुए हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी ने एक घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन पर हमला करना चाहते थे। अभिषेक बनर्जी ने कहा, "वे मुझे नुकसान पहुंचाना चाहते थे। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। हम इस मामले की जानकारी हाई कोर्ट को देंगे और राज्यपाल को भी इसके बारे में अवगत कराएंगे।" उन्होंने आगे कहा कि वह इस मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे।


अभिषेक बनर्जी ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। अभिषेक का कहना था कि चुनाव खत्म हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है, लेकिन घटना के शुरुआती समय में पुलिस मौके पर दिखाई नहीं दी। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी का कहना है कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई और एक सांसद को ऐसी स्थिति का सामना क्यों करना पड़ा।

सोनारपुर में हुई यह घटना पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति में जारी तनाव को दिखाती है। चुनाव के बाद से राज्य में राजनीतिक माहौल काफी गर्म बना हुआ है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभिषेक बनर्जी के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। भाजपा का कहना है कि यह प्रदर्शन किसी राजनीतिक दल द्वारा आयोजित नहीं था, बल्कि स्थानीय लोगों की नाराजगी का नतीजा था।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सोनारपुर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और दंगा नियंत्रण टीमों को भी तैनात किया गया है।

खबर अपडेट हो रही है...

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।