Get App

Prateek-Akhilesh Relation: अखिलेश यादव के साथ कैसे थे प्रतीक यादव के रिश्ते? जब मुलायम सिंह का निधन हुआ तब हुआ था इस बात का असली टेस्ट

Prateek Yadav-Akhilesh Yadav Relation: पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव को तबीयत खराब होने पर बुधवार (13 मई) सुबह सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, उनके मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रतीक यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे और BJP नेता अपर्णा यादव के पति थे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 13, 2026 पर 10:01 AM
Prateek-Akhilesh Relation: अखिलेश यादव के साथ कैसे थे प्रतीक यादव के रिश्ते? जब मुलायम सिंह का निधन हुआ तब हुआ था इस बात का असली टेस्ट
Prateek Yadav-Akhilesh Yadav Relation: प्रतीक यादव के निधन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है

Prateek Yadav-Akhilesh Yadav Relation: समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार (13 मई) सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह लगभग 38 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक प्रतीक को तबीयत खराब होने पर सुबह सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, उनके मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रतीक यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे और BJP नेता अपर्णा यादव के पति थे।

प्रतीक यादव अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। सेहत के प्रति बेहद जागरुक रहने वाले प्रतीक यादव राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद सियासत से दूर रहते थे। हालांकि, उनकी पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। वह वर्तमान में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। इसी साल जनवरी में दोनों के तलाक की भी चर्चाएं काफी सरगर्म थीं, मगर कुछ समय बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक होने की खबरें आई थीं।

सीएम योगी और अखिलेश ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने शोक संदेश में कहा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें