Get App

Ankush Bharadwaj: कौन है अंकुश भारद्वाज? 17 साल की महिला शूटर ने लगाए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

Ankush Bharadwaj: हरियाणा पुलिस ने 17 साल की नेशनल लेवल की महिला शूटर का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में नेशनल शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरीदाबाद के महिला पुलिस स्टेशन में प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (POCSO) एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 2:32 PM
Ankush Bharadwaj: कौन है अंकुश भारद्वाज? 17 साल की महिला शूटर ने लगाए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप
Ankush Bharadwaj: हरियाणा पुलिस ने टीनएज शूटर के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में नेशनल कोच अंकुश भारद्वाज के खिलाफ केस दर्ज किया है

Ankush Bharadwaj: नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने शूटिंग कोचिंग स्टाफ के एक प्रमुख सदस्य अंकुश भारद्वाज को निलंबित कर दिया है। एक नाबालिग निशानेबाज ने उन पर पिछले महीने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। NRAI ने पुष्टि की है कि फरीदाबाद में भारद्वाज के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मोहाली निवासी भारद्वाज पर POCSO एक्ट की धारा छह (गंभीर यौन उत्पीड़न) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) (धमकी देने से संबंधित) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

NRAI के सचिव राजीव भाटिया ने पीटीआई को बताया, "भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने उन्हें निलंबित कर दिया है। हम उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करेंगे।" उन्होंने कहा, "उन्हें नैतिक आधार पर निलंबित किया गया है। अब उन्हें खुद को निर्दोष साबित करना होगा। जांच पूरी होने तक वह किसी भी तरह की कोचिंग गतिविधि से नहीं जुड़े रहेंगे।"

भाटिया ने कहा कि एनआरएआई ने 2024 में पेरिस ओलिंपिक के बाद 37 सदस्यीय कोचिंग टीम में भारद्वाज को स्थान देने की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा, "एनआरएआई की सिफारिश पर ही स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAI) ने उन्हें कोच नियुक्त किया था। यह सूरजकुंड में हुई यौन उत्पीड़न की घटना है।"

पीड़िता ने क्या लगाया है आरोप?

पीड़िता ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसके अनुसार, पिछले महीने करणी सिंह रेंज में एक प्रैक्टिस सेशन के बाद यह घटना घटी थी। पिछले साल अगस्त से भारद्वाज के साथ ट्रेनिंग ले रही इस युवा निशानेबाज ने बताया कि वह इस घटना से सदमे में है। उन्होंने बार-बार पूछे जाने पर एक जनवरी को अपनी मां को इसकी जानकारी दी। अपनी एफआईआर में 17 वर्षीय खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि भारद्वाज उसे मोहाली, पटियाला, देहरादून और दिल्ली जैसे स्थानों पर ट्रेनिंग के लिए बुलाते थे। लेकिन वह हमेशा उसी दिन घर लौट आती थी।

पीड़िता ने कहा कि घटना वाले दिन वह राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए टैक्सी से अकेले ही करणी सिंह रेंज गई थी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद जब वह घर जा रही थी, तो कोच ने उसे अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करने के लिए रुकने को कहा।

इस युवा खिलाड़ी ने अपनी शिकायत में बताया कि कोच ने पहले उसे फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके में एक होटल की लॉबी में मिलने के लिए कहा। लेकिन वहां पहुंचने पर कोच ने कथित तौर पर उसे अपने कमरे में आने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि उसके प्रदर्शन को लेकर अधिक गहन चर्चा करने की जरूरत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें