Freddy Francis: सोशल मीडिया पर वायरल इन्फ्लुएंसर फ्रेडी फ्रांसिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की केरल इकाई से अलग होने का ऐलान किया है। उन्होंने रविवार (25 अक्टूबर) को जारी बयान में ऐलान किया कि अब वह संगठन से किसी भी आधिकारिक भूमिका में जुड़े नहीं रहेंगे। फ्रांसिस ने अपने फैसले के पीछे संगठन की फंड जुटाने की प्रक्रिया, कुछ राजनीतिक बयानों और कई फैसलों को लेकर गंभीर मतभेदों का हवाला दिया है।
