कौन हैं रिंकू मजूमदार, जो 60 साल के बीजेपी नेता दिलीप घोष लेंगी सात फेरे, जानें सबकुछ

Dilip Ghosh Wedding : मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रिंकू पहले शादीशुदा थीं और उनका बेटा साल्ट लेक, कोलकाता की एक आईटी कंपनी में काम करता है। इन दोनों के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई जब उन्हें एक क्रिकेट मैच के दौरान ईडन गार्डन में साथ देखा गया था

अपडेटेड Apr 18, 2025 पर 5:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Dilip Ghosh Wedding: पश्चिम बंगाल बीजेपी की कार्यकर्ता रिंकू मजूमदार और दिलीप घोष शादी के बंधन में बंधने जा रहा हैं।

Dilip Ghosh Wedding : पश्चिम बंगाल बीजेपी की कार्यकर्ता रिंकू मजूमदार दिलीप घोष की पत्नी बनने जा रही हैं। लंबे समय से बीजेपी से जुड़ीं रिंकू मजूमदार महिला मोर्चा मे सक्रिय हैं। रिंकू मजूमदार, कोलकाता के न्यूटाउन में भाजपा महिला मोर्चा की नेता हैं। रिंकू मजूमदार शादीशुदा हैं। उनके एक बेटा भी है। दिलीप घोष के रिंकू के साथ विवाह के पीछे घोष की मां की इच्छा बताई जा रही है।

 कौन हैं रिंकू मजूमदार 

माना जाता है कि  रिंकू मजूमदार  को पार्टी में लाने में दिलीप घोष की अहम भूमिका रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिंकू एक 25 साल के बेटे की मां हैं। न्यूज़18 को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने बताया कि उनकी और दिलीप घोष की पहली बातचीत 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले हुई थी। उन्होंने घोष को अपने इलाके का "सबसे योग्य कुंवारा" भी बताया।


जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे दिलीप घोष

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रिंकू पहले शादीशुदा थीं और उनका बेटा साल्ट लेक, कोलकाता की एक आईटी कंपनी में काम करता है। इन दोनों के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई जब उन्हें एक क्रिकेट मैच के दौरान ईडन गार्डन में साथ देखा गया था। रिंकू और दिलीप की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार होगी और यह समारोह दिलीप घोष के घर पर निजी तौर पर आयोजित किया जाएगा।

न्यूज़18 को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू मजूमदार ने दिलीप घोष को जीवनसाथी चुनने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मेरा एक बेटा है और मैंने अपनी ज़िंदगी उसके लिए समर्पित कर दी थी। पिछले 17 सालों में मैंने अपने सभी कर्तव्यों को निभाया है। लेकिन एक समय ऐसा आया जब मैंने सोचा कि अब मुझे अपने जीवन के लिए भी एक फैसला लेना चाहिए। मैं चाहती थी कि मेरा जीवनसाथी समझदार हो, गरिमापूर्ण हो और जिसकी सोच मेरे जैसी हो। साथ ही, मुझे समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभानी है।”

बता दें कि दिलीप घोष भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और उन्होंने पश्चिम बंगाल में पार्टी को मुख्य विपक्षी दल के रूप में मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।