Petrol-Diesel Prices Global Comparison: होर्मुज जलमार्ग के बंद होने से दुनिया भर में एनर्जी संकट खड़ा हो गया। इन संकट में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ग्लोबल क्राइसिस के बीच भारत के आम उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। दुनिया भर में फ्यूल की कीमतों पर आई एक तुलनात्मक रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों में आए भारी उछाल के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी कम बढ़ोतरी हुई है।
