Get App

Petrol-Diesel Price: क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम? केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने दिया ये बड़ा संकेत

Petrol-Diesel Price Hike: पिछले कुछ हफ्तों में वैश्विक स्तर पर मचे बवाल के चलते घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। तेल कंपनियों ने हाल के दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब ₹7.50 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। घरेलू LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़कर ₹942 हो गए हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 14, 2026 पर 1:03 PM
Petrol-Diesel Price: क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम? केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने दिया ये बड़ा संकेत
7 जून को घरेलू रसोई गैस के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी की गई

Petrol-Diesel Price Hike: देश में आम जनता पर महंगाई की मार कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कुछ हफ्तों में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी ने पहले ही रसोई का बजट बिगाड़ रखा है। इस बीच, क्या आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतें और बढ़ेंगी? इस बड़े सवाल पर केंद्र सरकार की तरफ से एक अहम बयान सामने आया है।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने रविवार को ईंधन की कीमतों में संशोधन को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने साफ किया कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की दरें क्या होंगी, यह पूरी तरह से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की उपलब्धता और उसकी स्थिरता पर निर्भर करेगा।

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने क्या कहा?

केरल के त्रिशूर जिले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि केंद्र सरकार वैश्विक ऊर्जा बाजारों में हो रहे घटनाक्रमों पर लगातार नजर रख रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या निकट भविष्य में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव या बढ़ोतरी होने की संभावना है, तो उन्होंने बेहद सधे हुए अंदाज में जवाब दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें