Get App

Winter Travel Tips: मनाली के ट्रैफिक जाम से हैं परेशान? इस बार सर्दियों में एक्सप्लोर करें हिमाचल की ये खूबसूरत घाटी

दिसंबर में कुल्लू-मनाली की भीड़ से बचना चाहते हैं, तो सैंज और तीर्थन घाटी घूमने जा सकते हैं। यहां शांत माहौल, खूबसूरत नजारे और अच्छी सड़कें हैं। यहां से ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क भी जा सकते हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 1:16 PM
Winter Travel Tips: मनाली के ट्रैफिक जाम से हैं परेशान? इस बार सर्दियों में एक्सप्लोर करें हिमाचल की ये खूबसूरत घाटी

Winter Travel: दिसंबर में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है। मनाली जाने वाली सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। अगर आप भीड़ से दूर पहाड़ों में छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो सैंज और तीर्थन घाटी घूमने जा सकते हैं।

हमारी सहयोगी वेबसाइट सीएनबीसी टीवी 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सैंज और तीर्थन घाटी कुल्लू के पास हैं। यहां ऊंचे पहाड़, बहती नदियां, हरे-भरे मैदान और छोटे गांव देखने को मिलते हैं। दिसंबर में भी यहां के कई रास्ते खुले रहते हैं। मंडी से कुल्लू जाते समय NH-3 पर ऑट टनल से ठीक पहले लारजी जलाशय की ओर जाने वाला रास्ता मिलता है। यहां से एक रास्ता सैंज नदी के किनारे शांगढ़ और दूसरा बंजार, जिभी और गुशैनी की ओर जाता है। दोनों घाटियों से ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क भी घूम सकते हैं।

दिसंबर में कैसा रहता है मौसम?

सैंज और तीर्थन घाटी की खास बात यह है कि यहां सोलांग और लाहौल के मुकाबले कम ठंड पड़ती है। यहां के ज्यादातर गांव 2,400 मीटर से कम ऊंचाई पर हैं। इसलिए दिसंबर में आमतौर पर यहां की सड़कों पर भारी बर्फ नहीं जमती। इन जगहों की ऊंचाई इस तरह है:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें