Get App

Pune Robbery Case: महिला ने काला जादू में गवाएं ₹11 लाख, फिर थाने में दर्ज कराई झूठी लूट की शिकायत, पुलिस ने किया खुलासा

Pune Robbery Case: मंगलवार को कोरेगांव पार्क में हुई 11 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस की जांच में पता चला कि एक 29 वर्षीय गृहिणी ने कथित तौर पर राजस्थान के एक काले जादू के तांत्रिक के हाथों पैसे हारने के बाद परिवार से मामला छिपाने की कोशिश में लूट की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 9:32 AM
Pune Robbery Case: महिला ने काला जादू में गवाएं ₹11 लाख, फिर थाने में दर्ज कराई झूठी लूट की शिकायत, पुलिस ने किया खुलासा
महिला ने काला जादू में गवाएं ₹11 लाख, फिर थाने में दर्ज कराई झूठी लूट की शिकायत, पुलिस ने किया खुलासा

Pune Robbery Case: मंगलवार को कोरेगांव पार्क में हुई 11 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस की जांच में पता चला कि एक 29 वर्षीय गृहिणी ने कथित तौर पर राजस्थान के एक काले जादू के तांत्रिक के हाथों पैसे हारने के बाद परिवार से मामला छिपाने की कोशिश में लूट की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी।

कोरेगांव पार्क पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर विजयराज डोके और सब-इंस्पेक्टर श्रीकांत चव्हाण के नेतृत्व में एक टीम, क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है।

वहीं, जांच के दौरान पुलिस ने हाउसिंग सोसाइटी और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज की जांच की, लेकिन शिकायत में बताए गए दो व्यक्तियों की कोई संदिग्ध गतिविधि या सबूत नहीं मिले।

उसी रात, पुलिस टीम ने महिला द्वारा बताए गए घटनाक्रम को दोहराकर तथ्यों की पुष्टि करने का निर्णय लिया। पूछताछ के दौरान, उसने कथित तौर पर भ्रामक शिकायत दर्ज कराने की बात स्वीकार की और इसके पीछे की परिस्थितियों के बताया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें