मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक महिला तहसीलदार को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। यह वही अधिकारी हैं, जिन्हें साल 2011 में टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपये जीतने के बाद देशभर में पहचान मिली थी। अब उन पर करीब 2.57 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा है। यह मामला बाढ़ पीड़ितों के लिए आए राहत फंड में गड़बड़ी से जुड़ा है।
