Get App

X Down: सुबह-सुबह अचानक ठप हुआ एक्स, भारत समेत दुनियाभर में यूजर्स को करना पड़ा दिक्कतों का सामना

X Down: बुधवार ( 1 अप्रैल 2026) को सुबह-सुबह भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में हजारों यूजर्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X चलाने में परेशानी हुई। काफी संख्या में यूजर्स ने दावा किया कि एलॉन मस्क का X डाउन हो गया है। इससे पहले मार्च में भी X दुनिया भर के यूजर्स के लिए डाउन हो गया था

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 8:24 AM
X Down: सुबह-सुबह अचानक ठप हुआ एक्स, भारत समेत दुनियाभर में यूजर्स को करना पड़ा दिक्कतों का सामना
X Down: बुधवार सुबह अचानक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स डाउन हो गया

X Down: रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार (1 अप्रैल) सुबह अमेरिकी अरबपति एलॉन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) डाउन हो गया। हजारों यूजर्स ने साइट में आ रही दिक्कतों की शिकायत की। रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार सुबह-सुबह भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में यूजर्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X चलाने में परेशानी हुई। काफी संख्या में यूजर्स ने दावा किया कि X डाउन हो गया है। बता दें कि इससे पहले पिछले महीने मार्च और जनवरी में भी X दुनिया भर के यूजर्स के लिए डाउन हो गया था

मॉनिटरिंग साइट Downdetector के अनुसार, दिक्कतों की शिकायतें मंगलवार देर रात करीब 2:03 बजे से आनी शुरू हो गई। कुछ ही घंटों में इनकी संख्या तेजी से बढ़कर 25,500 से ज्यादा हो गई। जबकि भारत में बुधवार सुबह-सुबह हजारों यूजर्स ने X डाउन होने की शिकायत की। हालांकि, अब यूजर्स बिना किसी रुकावट के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते रहे हैं।

हजारों की संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को एक्सेस करने में दिक्कतों की शिकायत की। जब Grok से पूछा गया कि क्या X डाउन है, तो उसने जवाब दिया, "अभी तक (1 अप्रैल, 2026 की सुबह), कुछ मॉनिटरिंग साइट्स पर करीब 27 मिनट पहले से रिपोर्ट में एक नया छोटा सा उछाल दिख रहा है। वहीं, X के यूजर्स खुद शिकायत कर रहे हैं कि पिछले एक घंटे में 'X फिर से डाउन हो गया है' या 'डाउन था'।"

हालांकि, X ने इस रुकावट पर कोई जवाब नहीं दिया है। खबर लिखे जाने तक आउटेज की कोई आधिकारिक वजह कंफर्म नहीं की गई है। इस बीच, मंगलवार दोपहर को भी इस प्लेटफॉर्म पर कुछ देर के लिए रुकावट आई थी। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, सर्विस में यह रुकावट करीब 16:20 ET पर आई थी। इसके बारे में 20,000–21,000 से अधिक यूजर्स ने रिपोर्ट किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें