Yamuna Expressway Project: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई है। मदरसन ग्रुप की कंपनी संवर्धना मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड (SAMIL) को ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स की एक बड़ी विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए प्राधिकरण की ओर से आशय पत्र (Letter of Intent- LoI) जारी किया गया है।
