भारत घूम रही विदेशी योगा टीचर जो सेरेनिटी का ट्रेन में योग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं।

भारत घूम रही विदेशी योगा टीचर जो सेरेनिटी का ट्रेन में योग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं।
ट्रेन में योग करते दिखीं जो सेरेनिटी
विदेशी कंटेंट क्रिएटर और योगा टीचर जो सेरेनिटी (Jo Serenity) ने भारतीय रेलवे के 3rd AC कोच में वह ट्रेन के अंदर योगासन किया। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी राय दे रहे है। कुछ लोगों ने इसे भारत और यहां की योग परंपरा के प्रति उनका सम्मान बताया, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि ट्रेन में इस तरह योग करने से आसपास बैठे पैसेंजर को परेशानी हो सकती है।
आलोचनाओं पर जो ने दिया ये जवाब
वीडियो पर लोगों की आलोचना के बावजूद जो सेरेनिटी ने शांत तरीके से अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान कई पैसेंजर उनसे अच्छे से मिले और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीट के हुक की वजह से उन्हें थोड़ी परेशानी हुई। जो ने कहा कि आगे से वह इस बात का ध्यान रखेंगी।
जो ने भारत में देखीं कई खास जगहें
जो सेरेनिटी पिछले एक महीने से भारत में घूम रही हैं। उन्होंने अपनी जर्नी की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के गांवों से की थी। इसके बाद वह ताजमहल देखने पहुंचीं और फिर अपने पार्टनर के साथ राजस्थान भी गईं। राजस्थान में उन्होंने रेगिस्तान और वहां की कई ऐतिहासिक जगहें घूमी। इससे पहले उनका एक और वीडियो लोगों के बीच चर्चा में आया था, जिसमें वह एक गाय को सम्मान देते हुए उसके गाल पर किस करती नजर आई थीं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।