Get App

नोएडा-जेवर में ट्रैक्टर के साथ बुलडोजर भी बनेंगे! CNH कंपनी को मिला यूपी के बुलडोजर ब्रांड को एक्सप्लोर करने का न्योता

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर में CNH Industrial के ट्रैक्टर प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में कंपनी को यूपी में बुलडोजर बनाने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि यूपी का बुलडोजर पहले ही ब्रांड बन चुका है और देश-विदेश में इसकी मांग हो सकती है।

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 12:42 PM
नोएडा-जेवर में ट्रैक्टर के साथ बुलडोजर भी बनेंगे! CNH कंपनी को मिला यूपी के बुलडोजर ब्रांड को एक्सप्लोर करने का न्योता
CNH Industrial के ट्रैक्टर प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में यूपी में बुलडोजर बनाने का न्योता दिया गया

UP News: उत्तर प्रदेश के जेवर और नोएडा क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिशों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नया प्रस्ताव सामने रखा है। उन्होंने ट्रैक्टर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा रही CNH Industrial कंपनी को राज्य में बुलडोजर बनाने की संभावना तलाशने का न्योता दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का बुलडोजर पहले ही एक ब्रांड बन चुका है और देश के साथ-साथ विदेशों में भी इसकी मांग अपने आप पैदा हो सकती है।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी ने गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र के सेक्टर 8D में CNH Industrial के ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शिलान्यास समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कंपनी से कहा कि जब वह उत्तर प्रदेश में ट्रैक्टर बना रही है तो यहां बुलडोजर का निर्माण भी कर सकती है। हालांकि अभी CNH Industrial की ओर से उत्तर प्रदेश में बुलडोजर निर्माण शुरू करने की कोई घोषणा सामने नहीं आई है।

'यूपी का बुलडोजर सुना होगा, यहां बुलडोजर भी बनाइए'

CNH Industrial के ट्रैक्टर प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंपनी के सामने बुलडोजर निर्माण का विचार रखा। उन्होंने कहा कि, 'आपने उत्तर प्रदेश के बुलडोजर के बारे में सुना होगा। मैं CNH से कहना चाहूंगा कि चूंकि आप उत्तर प्रदेश में ट्रैक्टर बना रहे हैं इसलिए यहां बुलडोजर भी बना सकते हैं। देश और विदेश में इसकी अपने आप मांग होगी क्योंकि यह यहां पहले ही एक ब्रांड बन चुका है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें