Get App

BMC Elections 2026: BMC चुनाव में बिना वोटर ID के भी कर सकेंगे मतदान, ये 12 दस्तावेज होंगे मान्य

BMC Elections 2026: आने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों में मतदाताओं को अपना वोट डालने के लिए या तो मतदाता फोटो पहचान पत्र या राज्य चुनाव आयोग द्वारा मान्य 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों में से कोई एक दिखाना होगा। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 10:42 AM
BMC Elections 2026: BMC चुनाव में बिना वोटर ID के भी कर सकेंगे मतदान, ये 12 दस्तावेज होंगे मान्य
BMC चुनाव में बिना वोटर ID के भी कर सकेंगे मतदान, ये 12 दस्तावेज होंगे मान्य

BMC Elections 2026: आने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों में मतदाताओं को अपना वोट डालने के लिए या तो मतदाता फोटो पहचान पत्र या राज्य चुनाव आयोग द्वारा मान्य 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों में से कोई एक दिखाना होगा। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।

ध्यान रहे कि गुरुवार (15 जनवरी) को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 227 नगर निगम वार्डों में मतदान होगा और वोटों की गिनती शुक्रवार (16 जनवरी) को होगी।

बता दें कि इस चुनाव में कुल 1,700 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 878 महिलाएं और 822 पुरुष शामिल हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 1,03,44,315 है, जिनमें 55,15,707 पुरुष, 48,26,509 महिलाएं और 1,099 अन्य शामिल हैं।

नगर आयुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी भूषण गगरानी ने कहा कि मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर फोटो युक्त पहचान पत्र दिखाकर अपनी पहचान साबित करनी होगी। जिन मतदाताओं के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, वे राज्य चुनाव आयोग द्वारा मान्य 12 दस्तावेजों में से कोई एक दिखा सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें