Get App

युवा वोटर्स का माइंड सेट बदला, पोस्टर रैली नहीं अब रील तय करेगी सरकार! भारतीय लोकतंत्र में सोशल मीडिया की नई भूमिका

Pew के सर्वे के मुताबिक, करीब दो-तिहाई भारतीय सोशल मीडिया को डेमोक्रेसी के लिए अच्छा मानते हैं। लेकिन युवा और ज्यादा उम्र के लोगों की राय में 24 प्रतिशत अंकों का अंतर है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 02, 2026 पर 9:52 AM
युवा वोटर्स का माइंड सेट बदला, पोस्टर रैली नहीं अब रील तय करेगी सरकार! भारतीय लोकतंत्र में सोशल मीडिया की नई भूमिका
सोशल मीडिया को लेकर युवाओं की राय ज्यादा पॉजिटिव, उम्र के साथ बदलता नजरिया

1 अक्टूबर को जारी Pew Research Center की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में युवा लोग सोशल मीडिया को डेमोक्रेसी के लिए ज्यादा अच्छा मानते हैं। सर्वे में शामिल सभी भारतीय वयस्कों में 66% ने सोशल मीडिया को डेमोक्रेसी के लिए अच्छी चीज बताया। वहीं 23% लोगों ने इसे बुरा बताया। 37 देशों के सर्वे में इसका मीडियन 55% पॉजिटिव और 35% नेगेटिव रहा।

उम्र बढ़ने के साथ बदली सोच

• 18 से 34 साल: 74% लोगों ने सोशल मीडिया को डेमोक्रेसी के लिए अच्छा माना।

• 35 से 49 साल: 69% लोगों की राय पॉजिटिव रही।

• 50 साल से ज्यादा: 50% लोगों ने इसे अच्छा बताया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें