LDA Varun Vihar Yojana: अगर आप नवाबों के शहर लखनऊ में अपना खुद का घर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है! लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) 'मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना' के तहत एक बेहद खास और भव्य रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लेकर आया है, जिसका नाम है - 'वरुण बिहार योजना'।
6,580 एकड़ में बसेगा नया हाई-टेक शहर
यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 6,580 एकड़ के विशाल भूभाग में फैला हुआ एक आधुनिक शहर जैसा होगा। आगरा एक्सप्रेसवे के बेहद पास स्थित यह योजना उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो शांति, हरियाली और आधुनिक सुविधाओं के बीच रहना चाहते हैं।
लोकेशन और कनेक्टिविटी जबदस्त
वरुण बिहार योजना की सबसे बड़ी खूबी इसकी शानदार लोकेशन और कनेक्टिविटी है:
हर बजट के लिए प्लॉट उपलब्ध (रेट: ₹2,800/वर्ग फुट)
इस योजना में LDA ने अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से विभिन्न श्रेणियों (Category A से F) के प्लॉट निकाले हैं। भूखंडों की आवंटन दर ₹2,800 प्रति वर्ग फुट तय की गई है।
(नोट: पंजीकरण राशि कुल कीमत का 5% रखी गई है।)
अगर आप भी इस योजना का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो रेरा (RERA) स्वीकृत इस प्रोजेक्ट में आवेदन करना बेहद आसान है। आप LDA की आधिकारिक वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर जाकर या दिए गए QR कोड को स्कैन करके सीधे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं, किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए LDA का टोल-फ्री नंबर 1800-1800-5000 जारी किया गया है।