Youtuber Bonu Comali Death: आई लव यू मां...कुवैत में रह रही मां को किया आखिर मैसेज, 21 साल की यूट्यूबर ने फिर दे दी जान

Youtuber Bonu Comali Death: हैदराबाद में रह रही 21 साल की यूट्यूबर बोनी कोमली ने अपनी जान दे दी है। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बोनी ने सुसाइड करने से पहले अपनी मां को आखिरी मैसेज किया था।

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 11:06 AM
Story continues below Advertisement
21 साल की यूट्यूबर ने जान देने से पहले कुवैत में रह रही मां को किया आखिर मैसेज

Youtuber Bonu Comali Death: तेलंगाना के हैदराबाद में 21 वर्षीय बोनी कोमली एक कॉलेज से अपनी पढ़ाई कर रही थी। वह पार्ट-टाइम यूट्यूबर पर वीडियो भी शेयर किया करती थी। साथ ही B.Sc की पढ़ाई भी कर रही थीं। सोमवार को अपने किराए के घर कोमली की बॉडी मिली है। घटना से कुछ ही घंटों पहले कोमली ने कुवैत में काम कर रही अपनी मां को लास्ट मैसेज भेजा था। उसमें लिखा, 'आई लव यू मम्मी... भाई का ख्याल रखना।

जानकारी के मुताबिक विशाखापट्टनम की रहने वाली कोमली पिछले 11 महीनों से हैदराबाद के एक अपार्टमेंट में अकेली रहा करती थी। वह एक प्राइवेट कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। इसके साथ ही वह यूट्यूब पर लाइफस्टाइल और पर्सनल कंटेंट क्रिएट करती थी।

मैसेज भेजने के तुरंत बाद कोमली का फोन स्विच ऑफ हो गया था। लगातार कॉल न लगने पर उनकी मां ने एक दोस्त को उसके किराए के घर पर भेजा था। तकरीबन दोपहर 3 बजे, कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी जब वह नहीं खुला तो, दरवाजे को तोड़ा गया। कमरा खुलते ही अंदर का नजारा देख लोगों के होश उड़ गए। कोमली पंखे से लटकी मिली। उसकी बॉडी के पास में एक सीढ़ी और साड़ी मिली।


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कोमली बीते तीन साल से एक 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर और यूट्यूबर के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। शुरुआती जांच में इसी रिश्ते से जुड़े ब्रेकडाउन को कारण माना जा रहा है। पुलिस ने यह भी बताया कि कोमली ने लगभग छह महीने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी।

बता दें कि कोमली का शव उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल में भेजा गया है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोन रिकॉर्ड, चैट, मैसेज, दोस्तों और पड़ोसियों के बयान सहित हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे का सही कारण सामने आ सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।