Image Credit: google

by shradha tulsyan | AUG  12,  2025

खाने में लगाएं ये अनोखे तड़के, खाने के स्वाद को बनाएं दोगुना

तड़का खाने का स्वाद चटपटा और खास बनाता है ।  भारतीय खाने में तड़के की अहमियत अलग ही होती है।

Image Credit: google

दाल हो या सब्जी तड़का लगते ही उनकी खुशबू और टेस्ट कुछ अलग ही होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही तड़का कैसे लगाया जाए ताकि हर बार खाना स्वादिष्ट बने?

Image Credit: google

तड़का यानी जब मसाले और घी या तेल को गरम करके इसको खाने पर डाला जाता है, तो इससे खाने का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाती है। यह खाने को खाने लायक और ज्यादा स्वादिष्ट बना देता है।

Image Credit: google

तड़के के लिए आमतौर पर उपयोग होते हैं—घी या तेल, जीरा, हींग, सूखी लाल मिर्च, कड़ी पत्ता, हल्दी, लहसुन, अदरक, प्याज और धनिया पत्ती। इन सभी का सही समय और मात्रा में प्रयोग जरूरी होता है।

Image Credit: google

तड़का करते समय तेल या घी को सही ढंग से गरम करना जरूरी है। ज्यादा गरम तेल मसाले जला सकता है, और कम गरम तेल तड़के का स्वाद नहीं लाता। मध्यम आंच पर मसालों को तड़काएं।

Image Credit: google

सबसे पहले तेल में जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तब थोड़ा सा हींग डालें। इससे तड़के की खुशबू बढ़ती है और खाने का स्वाद बढ़ता है।

Image Credit: google

जीरा और हींग के बाद सूखी लाल मिर्च और कड़ी पत्ता डालें। ये मसाले खाने को खास स्वाद और खुशबू देते हैं। लेकिन ध्यान रहे मिर्च को बिल्कुल जल्दी और सावधानी से तड़के।

Image Credit: google

हर डिश के लिए तड़के का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है। जैसे दाल तड़का, सब्जी तड़का और चावल के लिए अलग मसालों का इस्तेमाल करते हैं। सौंफ, मेथी या करी पत्ता अलग स्वाद देते हैं।

Image Credit: google

इडली-डोसा हो गए पुराने! कभी नहीं खाए होंगे ये टेस्टी साउथ इंडियन नाश्ते, गेस्ट चाटते रह जाएंगे उंगलियां
Find out More