Image Credit: google

by shradha tulsyan | AUG  12,  2025

इडली-डोसा हो गए पुराने! कभी नहीं खाए होंगे ये टेस्टी साउथ इंडियन नाश्ते, गेस्ट चाटते रह जाएंगे उंगलियां

साउथ इंडियन नाश्ते काफी पोषक और स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन अक्सर हमारा मन सिर्फ इडली और डोसा तक ही सीमित रह जाता है।

Image Credit: istock

लेकिन साउथ इंडिया के विविध पकवानों में कई अन्य अनोखे और टेस्टी ऑप्शन भी हैं जो हेल्दी होने के साथ-साथ आपकी सुबह को खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं इडली-डोसा से अलग ऐसे साउथ इंडियन नाश्ते जिन्हें आप अपने अगले ब्रेकफास्ट मेन्यू में जरूर शामिल करें।

Image Credit: istock

इडियप्पम या स्ट्रिंग हॉपर खासतौर पर केरल और तमिलनाडु में लोकप्रिय है। यह सूजी या चावल के आटे से बनी सूखे नूडल्स की तरह होती है, जो स्टीम की जाती है। इसे वेजिटेबल स्टू या कड़ला करी के साथ खाते हैं।

Image Credit: istock

इडियप्पम   

यह उरद दाल, चावल और मेथी के बीज से बनी छोटी गोल-गोल डिश होती है। यह मसालेदार और कुरकुरी होती है, जिसे नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है।

Image Credit: istock

अप्पे

पोंगल एक राइस और मूंग दाल से बना हल्का तड़का लगा कर तैयार किया गया डिश है। यह हेल्दी होने के साथ सुबह के लिए अत्यंत सटीक होता है, खासकर गन्ने के जूस और हरी मिर्च के साथ।

Image Credit: istock

पोंगल 

सूजी से बनने वाला उपमा बहुत ही सादा, पौष्टिक और जल्दी बनने वाला नाश्ता है। इसे नारियल की चटनी या नींबू के अचार के साथ खाया जाता है।

Image Credit: istock

उपमा 

काला उड़द दाल से बने इस तले हुए डोनट जैसे स्नैक का स्वाद किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकता है। इसे सांभर और चटनी के साथ सर्व किया जाता है।

Image Credit: istock

वड़ा 

उत्तपम, जिसमें चावल और दाल का फर्मेंट किया हुआ बैटर होता है, मोटे पैनकेक की तरह बनता है। इसके ऊपर प्याज, टमाटर, हरी मिर्च जैसे टॉपिंग होते हैं।

Image Credit: istock

उत्तपम

रवा डोसा बिना खमीर के बनने वाला पतला और कुरकुरा डोसा होता है। इसे प्याज, हरी मिर्च और कढ़ी पत्ते के साथ बनाया जाता है।

Image Credit: istock

रवा डोसा

ऐसे बनाएं अमरूद के पत्तियों की चाय, आंखों की रोशनी होगी तेज
Find out More