
एलोवेरा जेल पेट के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है । स्किन के लिए कहा जाता है कि ये रामबाण की तरह काम तकता है तो चलिए जानें एलोवेरा जेल रात में कैसे काम करता है और कौन-कौन से फायदे देता है।
एलोवेरा जेल में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन्स होते हैं जो त्वचा की सेल्स को रिपेयर करते हैं और रातभर त्वचा की मरम्मत करता है।
रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाने से सुबह त्वचा में नेचुरल चमक दिखाई देती है और स्किन के कलर को भी साफ करता है।
एलोवेरा जेल स्किन को रातभर हाइड्रेट रखता है, जिससे ड्रायनेस दूर रहती है। इसके साथ ही त्वचा को डीप मॉइस्चर देता है।
एलोवेरा में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं और स्किन को मुंहासों से राहत देता है।
नियमित इस्तेमाल से एलोवेरा जेल दाग-धब्बों को धीरे-धीरे हल्का करता है। डार्क स्पॉट्स को हल्का करता है।
सूरज की किरणों से प्रभावित स्किन को एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक और आराम देता है।
एलोवेरा जेल में मौजूद विटामिन C और E झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करते हैं और एजिंग की दिक्कत से राहत दिलाते हैं।
सुबह उठकर चेहरा धोने के बाद स्किन मेकअप के लिए तैयार होती है। आपको मेकअप के लिए किसी प्राइमर की जरूरत नहीं पड़ेगी।