Get App

Fashion Tips: गलती से भी ना पहने ये कलर कॉम्बिनेशन, आपके फैशन सेंस पर हंसने लगेंगे लोग!

Fashion Tips: फैशन में रंगों का सही चुनाव करना जितना जरूरी है उतना ही मुश्किल भी। अक्सर हम नए-नवेले रंगों के जोड़ में खुद को ट्रेंडी मान लेते हैं लेकिन स्टाइलिस्ट मानते हैं कि कुछ रंगों को साथ पहनना आपके लुक को बर्बाद कर सकता है।

Edited By: Shradha Tulsyan
अपडेटेड Aug 26, 2025 पर 14:48
Fashion Tips: गलती से भी ना पहने ये कलर कॉम्बिनेशन, आपके फैशन सेंस पर हंसने लगेंगे लोग!

पर्पल और रेड
बैंगनी और लाल दोनों ही मुख्य रंग हैं लेकिन साथ पहनने से ये नजरों में टकराहट पैदा करते हैं। बेहतर है रेड के साथ ब्लू या पर्पल के साथ व्हाइट/ग्रे ट्राय करें।

पीला और हरा
ये दोनों रंग जब साथ आते हैं तो आउटफिट ज्यादा तेज और चटक लगने लगता है। गर्मी और आम दिनों के लिए इनका कॉम्बो थोड़ा ज्यादा है, इसलिए ग्रीन के साथ ब्राउन या यलो के साथ ब्लू बेहतर रहेगा।

काला और नेवी ब्लू
काले और नेवी के शेड्स अक्सर इतने नजदीकी होते हैं कि अलग दिखते ही नहीं। इनको साथ पहनने से कॉन्ट्रास्ट की कमी हो जाती है। ब्लैक को ग्रे या न्यूड पिंक जैसे रंगों से जोड़ें तो फॉर्मल लुक मिलेगा।

भूरा और पीला
ब्राउन और यलो का जोड़ा थोड़ा बेमेल सा लगता है, क्योंकि पीला बहुत ही चटक और ब्राउन काफी सौम्य। इनकी जगह ब्राउन के साथ क्रीम या पिंक, और यलो के साथ डार्क ब्लू ट्राय करें।

भूरा और ग्रे
ये दोनों रंग काफी डल दिखते हैं जब एक साथ पहने जाते हैं। अगर चाहें तो बहुत डार्क ब्राउन के साथ हल्का ग्रे या ब्राउन को नेवी के साथ पहनें तो लुक में गर्माहट आ सकती है।

लाल और हरा
ये रंग जोड़ी क्रिसमस जैसे त्योहारों के लिए तो बढ़िया है, लेकिन आम दिनों में थोड़ा ओवर लगती है। रेड को नेवी या ऑलिव के साथ और ग्रीन को क्रीम या ब्राउन के साथ पहनिए।

भूरा और काला
चारकोल जैसे रंगों को साथ पहनने पर लुक में स्पष्टता और गहराई की कमी हो जाती है। अगर जरूरी है, तो बीच में व्हाइट, टैनी या कोई दूसरा हल्का रंग डाल सकते हैं।

पर्पल और पीला
ये जोड़ काफी बोल्ड है और अक्सर बहुत ज्यादा उग्र लगती है। अगर चाहें, तो लैवेंडर के साथ सरसों या किसी न्यूट्रल रंग को भी जोड़ सकते हैं।

नियॉन और अर्थ टोन
नियॉन ग्रीन, पिंक या यलो जैसे रंग जब सॉफ्ट अर्थ टोन के साथ आते हैं, तो नियॉन ही सारी लाइमलाइट ले जाता है। बेहतर है कि नियॉन को ब्लैक, व्हाइट या डेनिम के साथ पहनें और अर्थ टोन को अलग ही रखें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें