Image Credit: google

by shradha tulsyan | AUG  17,  2025

क्या स्ट्रॉबेरी से सच में चमकते हैं दांत? विशेषज्ञों की राय जानिए

स्ट्रॉबेरी अपने पोषण और स्वाद के लिए जानी जाती है, लेकिन इंटरनेट पर इस फल से दांतों को सफेद करने का घरेलू तरीका भी ट्रेंड कर रहा है। कई लोग दावा करते हैं कि स्ट्रॉबेरी में मौजूद मालिक एसिड दांतों की जड़ों की सफेदी बढ़ाता है।

Image Credit: istock

लेकिन क्या वाकई ये तरीका प्रभावी और सुरक्षित है? आइए जानते हैं एक्सपर्सट की राय

Image Credit: istock

स्ट्रॉबेरी में मौजूद मालिक एसिड कुछ सतही दाग-धब्बे हटाने में मदद करता है, जिससे दांत थोड़े सफेद दिख सकते हैं। लेकिन यह असर स्थायी नहीं होता, और प्राकृतिक दांत के रंग में कोई बदलाव नहीं करता।

Image Credit: istock

डॉक्टर बताते हैं कि यह पूरी प्रक्रिया केवल सतही तौर पर दांतों की रंगत को साफ करती है। अगर दांतों पर गहरे दाग हों तो इस घरेलू तरीके से उन्हें हटाना मुश्किल है, और यह पेशेवर सफेदी का विकल्प नहीं बन सकता।

Image Credit: istock

स्ट्रॉबेरी का एसिड दांतों की एनेमल को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे दांत संवेदनशील और कमजोर हो जाते हैं। कम से कम 30 मिनट इंतजार करें ब्रश करने से पहले, ताकि एसिड का प्रभाव कम हो।

Image Credit: istock

दांतों को सफेद रखने के लिए नियमित टूथब्रशिंग, फ्लॉसिंग और डेंटिस्ट से क्लीनिंग करवाना सबसे उचित तरीका है। साथ ही, व्हाइटनिंग टूथपेस्ट और क्लिनिक में मिलने वाले प्रोफेशनल ट्रीटमेंट्स अधिक प्रभावी और सुरक्षित होते हैं।

Image Credit: istock

यदि फिर भी आप स्ट्रॉबेरी का उपयोग करना चाहें तो पके हुए और ताजे स्ट्रॉबेरी को मुंह में सीधे न रखें, बल्कि इसे पिसकर थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर हल्के हाथ से लगाएं। इससे दांतों को नुकसान पहुंचे बिना सफेदी मिलेगी।

Image Credit: istock

संतुलित भोजन लें, ज्यादा चाय-कोफी और तंबाकू से बचें। नींबू और सोडा जैसे एसिडिक ड्रिंक का कम सेवन करें। ये सब दांतों पर दाग बनने से बचाते हैं।

Image Credit: istock

थ्रेडिंग के बाद स्किन पर होती है रेडनेस और जलन? तो फ्रिज में रखी ये घरेलू चीजें देंगी राहत
Find out More