Get App

Eid Mehndi Designs: अरेबिक नहीं, इस बार ट्राई करें खूबसूरत चांद मेहंदी डिजाइन और पाएं परफेक्ट लुक

Eid 2025: ईद का त्योहार खुशियों और परंपराओं का संगम है, और इस खास मौके पर मेहंदी की खूबसूरती त्योहार की रौनक दोगुनी कर देती है। अगर आप भी अपने हाथों को सजाने के लिए कुछ नया और अनोखा ढूंढ रही हैं, तो चांद मेहंदी डिजाइनों से बेहतर कुछ नहीं। ये डिजाइन आपके लुक को और भी खास बना देंगे

MoneyControl News
अपडेटेड Mar 27, 2025 पर 14:30
Eid Mehndi Designs: अरेबिक नहीं, इस बार ट्राई करें खूबसूरत चांद मेहंदी डिजाइन और पाएं परफेक्ट लुक

1. बटरफ्लाई और चांद मेहंदी डिजाइन
अगर आप स्टाइलिश और यूनिक मेहंदी डिजाइन चाहती हैं, तो यह बटरफ्लाई और चांद का कॉम्बिनेशन बेस्ट रहेगा। इसमें एक हाथ पर खूबसूरत तितलियों और फूलों के साथ ईद का चांद बना होता है, जबकि दूसरे हाथ पर ट्रेडिशनल ब्रासलेट पैटर्न डिजाइन किया जाता है।

2. गुलाब और चांद मेहंदी डिजाइन
गुलाब की कोमलता और चांद की रौशनी इस डिजाइन को बेहद खास बनाती है। इसमें चांद और सितारों के साथ गुलाब के फूलों का पैटर्न जोड़ा गया है। ये फ्रंट हैंड डिजाइन ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

3. स्टार और चांद बैकहैंड डिजाइन
अगर आप बैकहैंड के लिए कुछ मिनिमलिस्टिक और खूबसूरत चाहती हैं, तो ये डिजाइन एकदम सही रहेगा। इसमें हल्की लाइनों के साथ छोटे-छोटे चांद और सितारे बनाए जाते हैं, जो इसे एलिगेंट लुक देते हैं।

4. बादल और चांद मेहंदी डिजाइन
आखिरी समय में अगर आप जल्दी कोई खूबसूरत मेहंदी डिजाइन चाहती हैं, तो ये परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इस डिजाइन में चांद और बादल को मिलाकर एक प्यारा सा पैटर्न बनाया जाता है, जिसे एक पतली हिना लाइन उंगलियों तक जोड़ती है।

5. व्हाइट हिना चांद डिजाइन
भीड़ से अलग दिखने के लिए ये सफेद हिना मेहंदी डिजाइन ट्राई करें। इसमें डॉटेड लाइनों, सितारों और चांद का सिंपल लेकिन क्लासी कॉम्बिनेशन दिया गया है। खासतौर पर काले या गहरे रंग के आउटफिट के साथ यह डिजाइन शानदार लगता है।

6. फ्लोरल चांद मेहंदी डिजाइन
अगर आप अपने ईद लुक में फ्लोरल टच चाहती हैं, तो ये बेस्ट डिजाइन है। इसमें आधे चांद के चारों तरफ पत्तियों और शाखाओं का खूबसूरत डिजाइन बनाया जाता है, जो इसे एक नेचुरल और फ्रेश लुक देता है।

7. सीक्विन चांद मेहंदी डिजाइन
अगर आप ईद पर ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो ये सीक्विन मेहंदी डिजाइन परफेक्ट रहेगा। इसमें आधे चांद के साथ डॉटेड लाइनों का डिजाइन होता है, जिसे छोटे-छोटे सिल्वर सीक्विन स्टोन्स से सजाया जाता है, जिससे ये शाइनी और आकर्षक लगता है।

8. मिनिमल चांद मेहंदी डिजाइन
अगर आप सिंपल लेकिन एलीगेंट लुक चाहती हैं, तो ये मिनिमल चांद मेहंदी डिजाइन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें आधे चांद के साथ पारंपरिक और फूलों की आकृतियों को मिलाकर एक शानदार डिजाइन बनाया जाता है।

9. मोती और चांद मेहंदी डिजाइन
अगर आप मेहंदी में कुछ रॉयल टच चाहती हैं, तो यह मोती और चांद का डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसमें चांद के चारों तरफ नन्हें-नन्हें मोतियों जैसे डिजाइन बनाए जाते हैं, जो इसे बेहद क्लासी लुक देते हैं।

10. बेल स्टाइल चांद मेहंदी डिजाइन
अगर आपको हाथों पर बेल स्टाइल मेहंदी पसंद है, तो इस डिजाइन को जरूर आजमाएं। इसमें चांद को एक बेल की तरह डिजाइन किया जाता है, जो आपकी हथेलियों और उंगलियों तक जाता है। यह लंबी और पतली उंगलियों पर बहुत खूबसूरत लगता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें