Get App

कम मेहनत में दिखेगा ज्यादा स्टाइल! इन ट्रेंडी डिजाइन से सजाएं अपनी सलवार की मोहरी

सूट के साथ सलवार की साधारण डिजाइन की जगह स्टाइलिश मोहरी वाली सलवार ट्राई करने से आपका पूरा लुक मॉडर्न और एलिगेंट बन सकता हैं। इन ट्रेंडी मोहरी डिजाइन्स को कैरी करके आप अपने ट्रेडिशनल आउटफिट में नया ट्विस्ट दे सकती हैं।

Roopali Sharma
अपडेटेड Aug 17, 2026 पर 09:13
कम मेहनत में दिखेगा ज्यादा स्टाइल! इन ट्रेंडी डिजाइन से सजाएं अपनी सलवार की मोहरी

पर्ल लेस मोहरी
सलवार की मोहरी पर पर्ल लेस लगवाकर उसे स्टाइलिश बना सकती हैं। यह डिजाइन सिंपल सलवार को भी खूबसूरत और फैंसी लुक देती है। खास मौकों के लिए इस तरह की मोहरी काफी अच्छी लगेगी।

फ्लोरल लेस मोहरी
फ्लोरल लेस मोहरी को सुंदर और अट्रैक्टिव लुक देती है। यह डिजाइन खासकर प्रिंटेड और कॉटन सूट के साथ अच्छी लगेगी। रोजाना पहनने के लिए भी यह एक बढ़िया ऑप्शन है।


गोटापट्टी लेस मोहरी
हैवी या पटियाला सूट के साथ गोटापट्टी लेस वाली मोहरी ट्राई करें। इससे सलवार का लुक रिच और फैंसी नजर आएगा। गोल्डन सूट के साथ गोल्डन और सिल्वर वर्क के साथ सिल्वर लेस अच्छी लगेगी।

स्कैलप कट मोहरी
स्कैलप कट वर्क इन दिनों काफी ट्रेंड में है। यह मोहरी को अलग और स्टाइलिश लुक देता है। सिंपल डेली वियर सूट के साथ यह डिजाइन बिना ज्यादा ज्यादा मेहनत के खूबसूरत लगेगी।

बटन डिटेलिंग मोहरी
मोहरी पर लेस के साथ छोटे बटन लगवाकर फैंसी लुक पा सकती हैं। यह डिजाइन सलवार को थोड़ा यूनिक बनाती है और प्लेन सूट को भी डिजाइनर लुक दे सकती है।

पॉम-पॉम मोहरी
सूट के दूसरे रंग से मैच करते हुए पॉम-पॉम लगवाएं। इससे सलवार की मोहरी और भी खूबसूरत नजर आएगी। यह डिजाइन सिंपल और हैवी दोनों तरह के सूट के साथ अच्छी लगेगी।

प्रिंटेड फैब्रिक मोहरी
प्रिंटेड सूट के फैब्रिक को मोहरी पर लगवाकर नया लुक दे सकती हैं। इससे सलवार को मैचिंग और डिजाइनर लुक मिलता है। कॉटन सूट के साथ यह डिजाइन डेली वियर, ऑफिस और कॉलेज के लिए भी अच्छी रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें