Get App

मानसून ट्रैवल किट में सिर्फ छाते के अलावा, बेहद काम आएगी ये 7 एक्सेसरीज! जो बनाएगी ट्रैवल को और भी मजेदार और सुरक्षित

बारिश के मौसम में रोज ऑफिस, कॉलेज या किसी जरूरी काम से बाहर निकलना कई बार मुश्किल हो जाता है। तेज बारिश, गीला छाता संभालना और उसे बैग या कार में रखने की परेशानी सफर का मजा खराब कर सकती है। ऐसे में छाते के साथ कुछ छोटी और काम की एक्सेसरीज रखना काफी फायदेमंद हो सकता है।

Roopali Sharma
अपडेटेड Sep 04, 2026 पर 13:12
मानसून ट्रैवल किट में सिर्फ छाते के अलावा, बेहद काम आएगी ये 7 एक्सेसरीज! जो बनाएगी ट्रैवल को और भी मजेदार और सुरक्षित

1. एंटी-स्लिप टेप
बारिश में छाते का हैंडल गीला होने पर हाथ से फिसलने लगता है। ऐसे में हैंडल पर एंटी-स्लिप रैप टेप लपेट सकते हैं। इससे पकड़ मजबूत रहेगी और चलते समय छाता हाथ से गिरने का डर कम होगा।

2. कार हुक
आप बारिश में कार से सफर करते हैं, तो एक मजबूत कार हुक काफी काम आ सकता है। इसे सीट के पीछे लगाकर छाता उस पर टांगा जा सकता है। इससे छाता सीट या फर्श पर पड़ा नहीं रहेगा और जरूरत पड़ने पर आसानी से मिल जाएगा।

3. सिलिकॉन स्ट्रैप
छाते को बंद करके सही तरह से रखने के लिए सिलिकॉन स्ट्रैप साथ रखना अच्छा रहेगा। यह आसानी से खिंच जाता है और छाते को अच्छी तरह बांधकर रखता है। अगर छाते का पुराना स्ट्रैप टूट जाए, तो यह उसका काम भी कर सकता है।

4. एलईडी लाइट
बारिश के साथ अगर अंधेरा भी हो, तो छाता लेकर रास्ता देखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में छाते की डंडी पर छोटी एलईडी लाइट लगाई जा सकती है। इससे सामने का रास्ता और आसपास की जगह देखने में आसानी होगी।

5. वेट बैग
गीला छाता बैग में रखना सबसे बड़ी परेशानी होती है, क्योंकि इससे बैग के अंदर रखा सामान भी गीला हो सकता है। वेट बैग या वाटरप्रूफ स्लीव में छाता रखने से पानी बाहर नहीं फैलेगा। बारिश रुकने के बाद इसे बैग में रखना भी आसान रहेगा।

6. कैराबिनर हुक
छाता हाथ में पकड़कर चलना हर किसी को पसंद नहीं होता। ऐसे में कैराबिनर हुक की मदद से छाते को बैकपैक, ट्रैवल बैग या सूटकेस के हैंडल पर लगाया जा सकता है। इससे हाथ खाली रहते हैं और ट्रैवल में छाता संभालना आसान हो जाता है।

7. बैकपैक क्लिप-ऑन
आपके बैग में छाता रखने के लिए अलग जगह नहीं है, तो क्लिप-ऑन छाता होल्डर काम आ सकता है। इसे बैग के शोल्डर स्ट्रैप पर आसानी से लगाया जा सकता है। इससे छाता बैग के बाहर सिक्योर रहेगा और जरूरत पड़ने पर तुरंत निकाला जा सकेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें