Get App

Ganesh Chaturthi 2025 Modak Recipe: मिनटों में तैयार करें बप्पा के लिए बेसन के मोदक, जानें ये आसान रेसिपी

Ganesh Chaturthi 2025 Modak Recipe: बप्पा के भक्त बहुत अच्छे से जानते हैं उन्हें मोदक बहुत पसंद हैं। यही वजह है कि गणेश चतुर्थी के मौके पर खासतौर से उन्हें मोदक का भोग लगाया जाता है। आज यहां बेसन से मोदक बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं।

MoneyControl News
अपडेटेड Aug 26, 2025 पर 11:27
Ganesh Chaturthi 2025 Modak Recipe: मिनटों में तैयार करें बप्पा के लिए बेसन के मोदक, जानें ये आसान रेसिपी

बेसन के मोदक की विधि : स्वादिष्ट मोदक तैयार करने के लिए सबसे पहले बेसन को अच्छी तरह से भून लें। इसके लिए एक पैन या कड़ाही में घी गर्म कर लें। गर्म घी में बेसन डालें और धीमी आंच पर इसे अच्छी तरह चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें। बेसन धीमी आंच पर भूनना है, आंच तेज करने पर बेसन नीचे लग सकता है जिससे इसका स्वाद खराब होने का डर रहेगा। (Photo Credit : Pinterest)

बेसन का रंग बदलने तक 8 मिनट भूनें : बेसन को कम से कम 8 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनना है। भुने हुए बेसन से जब सोंधी-सोंधी खुशबू आने लगे और इसका रंग बदल जाए तब गैस बंद करके बेसन को कड़ाही से निकालकर किसी बड़े बाउल में खाली कर लें। (Photo Credit : Pinterest)

ठंडा होने पर मिलाएं इलायची पाउडर : भुने हुए बेसन को पहले अच्छी तरह ठंडा होने दें। अच्छी तरह से ठंडा होने के बाद इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। इसके बाद इसमें पिसी हुई चीनी या चीनी का बूरा मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। आपके पास मोदक का सांचा है तो इस सांचे में थोड़ा घी लगाकर इसमें मिश्रण भर लें और एक-एक करके सारे मोदक तैयार करें। मोदक का सांचा नहीं होने पर हाथों से मोदक का आकार दे सकते हैं। इसकी डिजाइन तैयार करने के लिए कांटे की मदद ले सकते हैं। (Photo Credit : Pinterest)

सामग्री : बेसन-2 कप, घी 1 कप, पिसी चीनी-1 कप, इलायची पाउडर-1/2 छोटा चम्मच (वैकल्पिक ), केसर के धागे - 10 -15 (Photo Credit : Pinterest)

ये रही स्टेप बाय स्टेप बेसन मोदक की विधि : कड़ाही में घी डालकर गर्म करें और उसमें बेसन डालकर अच्छी तरह से धीमी आंच पर भूनें। (Photo Credit : Pinterest)

जब बेसन भूनकर सुनहरा हो जाए तब इसे किसी अन्य बर्तन में शिफ्ट करके ठंडा कर लें और इसमें पिसी चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। (Photo Credit : Pinterest)

सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर मिश्रण तैयार करें। तैयार मिश्रण को घी लगे हुए मोदक के सांचे में डालकर मोदक तैयार करें। (Photo Credit : Pinterest)

सांचा न होने पर हाथों से ही इस मिश्रण को मोदक का आकार दें और तैयार मोदक गणपति को भोग लगाएं। (Photo Credit : Pinterest)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें