Get App

बप्पा का दरबार बनेगा खास, फूलों से सजावट के ये 5 आइडिया आएंगे काम!

गणेश चतुर्थी पर छोटे घर में गणपति मंडप को सजाने के लिए फूलों की खूबसूरत और फ्लोरल बैकग्राउंड शानदार ऑप्शन हो सकती है। ये कम जगह में भी मंडप को स्पेशल और फेस्टिव लुक देती हैं। सही फूलों और रंगों को चुनकर डेकोरेशन को और अट्रैक्टिव बना सकता है।

Roopali Sharma
अपडेटेड Sep 11, 2026 पर 09:55
बप्पा का दरबार बनेगा खास, फूलों से सजावट के ये 5 आइडिया आएंगे काम!

मिनिमल फ्लोरल फ्रेम
कम सजावट में भी मंडप सुंदर दिख सकता है। गणपति की मूर्ति के चारों ओर एक ही तरह के फूलों से छोटा सा फ्रेम बना सकते हैं। बाकी दीवार को सिंपल रखें, इससे मूर्ति ज्यादा सुंदर दिखेगी।

फूल और वॉर्म लाइट्स
शाम के समय फूलों के साथ हल्की रोशनी मंडप को बहुत सुंदर बना सकती है। ऊपर कुछ फूलों की लड़ियां लगाएं और उनके बीच छोटी वॉर्म लाइट्स लगा दें।

गुलाब और गेंदे का मेल
मंडप को रंगीन बनाने के लिए गुलाब और गेंदे के फूल साथ में लगा सकते हैं। नारंगी गेंदे की मालाओं के बीच लाल, गुलाबी या सफेद गुलाब के छोटे गुच्छे लगाएं। इसके लिए बहुत सारे फूलों की जरूरत नहीं होगी।

केले के पत्ते
केले के पत्तों का इस्तेमाल करके गणपति की मूर्ति के दोनों तरफ केले के पत्ते लगाएं और बीच में गेंदे की मालाएं सजा दें। हरे पत्तों के साथ पीले और नारंगी फूलों का रंग बहुत अच्छा लगेगा और मंडप को देसी लुक मिलेगा।


गुलाबी और पीले फूल
मंडप में थोड़ा रंग भरना चाहते हैं तो गुलाबी और पीले फूलों का कॉम्बिनेशन अच्छा रहेगा। सफेद या हल्की रंग की दीवार पर ये फूल ज्यादा सुंदर दिखेंगे। पीले फूलों को बाहर की तरफ और गुलाबी फूलों को मूर्ति के पास लगा सकते हैं।


सफेद फूलों से सजाएं
चमेली, गुलदाउदी या सफेद आर्टिफिशियल फूलों को हरी पत्तियों के साथ गणपति की मूर्ति के आसपास सजा सकते हैं। मॉडर्न घर के इंटीरियर के साथ सफेद फूलों की सजावट अच्छी लगेगी। पास में दीया या हल्की वॉर्म लाइट लगाने से पूरा मंडप और निखर जाएगा।

फूलों से कमल बनाएं
गणपति की मूर्ति के पीछे फूलों से कमल का डिजाइन बनाया जा सकता है। इसके लिए गुलाबी फूलों या पंखुड़ियों को परतों में सजाकर कमल की पंखुड़ियों जैसा शेप दें। आसपास हरी पत्तियां लगाने से कमल की सजावट और सुंदर दिखेगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें