Get App

गणेश चतुर्थी स्पेशल 7 रंगोली डिजाइन, जो आंगन को बना देंगे पिक्चर परफेक्ट!

गणेश चतुर्थी पर घर को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाने के लिए रंगोली एक परफेक्ट ऑप्शन है। इस खास मौके पर आप गणपति बप्पा की आकृति, फूलों, मोर, दीपक और ट्रेडिशनल पैटर्न वाली रंगोली बनाकर मंदिर और घर के एंट्री गेट को सजा सकते हैं। यहां कुछ आसान और खूबसूरत गणेश चतुर्थी रंगोली डिज़ाइन दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार बना सकते हैं।

Roopali Sharma
अपडेटेड Sep 04, 2026 पर 09:33
गणेश चतुर्थी स्पेशल 7 रंगोली डिजाइन, जो आंगन को बना देंगे पिक्चर परफेक्ट!


1. गणपति फेस रंगोली
बीच में गणेश जी का चेहरा बनाएं और चारों तरफ फूलों व पत्तियों का बॉर्डर तैयार करें। यह डिजाइन मंदिर के सामने बेहद सुंदर लगेगा।

2. कमल पर विराजमान गणेश जी
रंगोली के बीच में कमल का फूल बनाकर उसके ऊपर गणपति बप्पा की इमेज बनाएं। आसपास छोटे दीये और फूल बनाकर इसे और अट्रेक्टिव बना सकती हैं।

3. मोर और गणेश रंगोली
गणेश जी की इमेज के साथ दोनों तरफ मोर के पंखों का डिजाइन बनाएं। हरे, नीले और पीले रंगों का इस्तेमाल करने से रंगोली खिल उठेगी।

4. फूलों वाली गणपति रंगोली
गणेश जी के चारों ओर गेंदे, गुलाब और कमल जैसे फूलों का पैटर्न बनाएं। यह ट्रेडिशनल और फेस्टिव लुक के लिए अच्छा विकल्प है।

5. दीयों से सजी रंगोली
गणपति की इमेज के चारों ओर गोल पैटर्न में छोटे-छोटे दीये बनाएं या असली दीये रखें। शाम के समय यह रंगोली बेहद खूबसूरत दिखाई देगी।

6. ॐ और गणपति रंगोली
बीच में गणेश जी बनाकर उनके आसपास ॐ, स्वस्तिक और शुभ-लाभ जैसे शुभ चिन्हों का इस्तेमाल करें। यह डिजाइन ट्रेडिशनल डेकोर के लिए परफेक्ट है।

7. मंडला स्टाइल गणेश रंगोली
गणपति की इमेज को बीच में रखकर उसके चारों ओर गोल मंडला पैटर्न बनाएं। बारीक डिजाइन और कई रंगों की मदद से इसे मॉडर्न और अट्रैक्टिव लुक दिया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें