
1. लाल सिंदूर साड़ी
गणपति उत्सव के लिए लाल सिंदूर रंग की साड़ी बेहद खूबसूरत लग सकती है। गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी के साथ ट्रडिशनल ज्वेलरी पहनने से पूरा लुक निखर जाता है। इसके साथ बालों में गजरा लगाकर लुक को और सुंदर बनाया जा सकता है।
2. पेशवाई नथ
मराठी लुक में पेशवाई नथ आपके चेहरे पर चार चांद लगा देती है। साड़ी के साथ बड़ी या मीडियम साइज की पेशवाई नथ पहनकर पूरे लुक को ट्रेडिशनल टच दिया जा सकता है। नथ को हैवी ज्वेलरी के साथ पहनने के बजाय हल्के गहनों के साथ पहनें।
3. मराठी बिंदी
मराठी स्टाइल लुक को पूरा करने के लिए सही बिंदी चुनना जरूरी है। साड़ी के रंग के हिसाब से लाल या गहरे रंग की बिंदी लगाई जा सकती है। बड़ी गोल बिंदी के साथ हल्का मेकअप और सिंपल ज्वेलरी लुक को बहुत सुंदर बना सकते हैं।
4. गजरा हेयरस्टाइल
साड़ी के साथ बालों में गजरा लगाना पूरे लुक को स्पेशल बनाने का आसान तरीका है। बालों का बन बनाकर उसके चारों ओर सफेद गजरा लगाया जा सकता है। गजरा साड़ी और नथ वाले लुक के साथ बहुत सुंदर लगता है।
5. कुंदन हार
रॉयल लुक के लिए कुंदन ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। कुंदन का हार, झुमके और मांग टीका साड़ी के साथ काफी खूबसूरत लगते हैं। लाल, हरे या गोल्डन रंग की ज्वेलरी को साड़ी के हिसाब से चुना जा सकता है।
6. ट्रेडिशनल झुमके
गणपति उत्सव के लिए साड़ी के साथ ट्रेडिशनल झुमके पहनकर लुक को खूबसूरत बनाया जा सकता है। गोल्डन, कुंदन या ऑक्सीडाइज्ड झुमके साड़ी के साथ काफी अच्छे लगते हैं। आप अपने आउटफिट और ज्वेलरी के हिसाब से झुमकों का डिजाइन चुन सकती हैं।
7. हरी-लाल चूड़ियां
गणपति उत्सव के लिए साड़ी के साथ ट्रेडिशनल चूड़ियां पहनकर लुक को और खूबसूरत बनाया जा सकता है। हरे, लाल और गोल्डन रंग की चूड़ियां खासकर साड़ी के साथ अच्छी लगती हैं।