Get App

रक्षाबंधन पर बहन के लिए चुने ये गिफ्ट, जो खूबसूरती के साथ लंबे समय तक आएंगे काम!

रक्षाबंधन 2026 पर बहन के लिए गिफ्ट चुनते समय उसकी पसंद और जरूरत को ध्यान में रखना अच्छा रहता है। आजकल गिफ्ट देने के लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन होते हैं। यदि बहन के पास पहले से काफी सामान है, तो स्पा सेशन, कॉन्सर्ट, वर्कशॉप, डिनर या छोटी ट्रिप जैसा एक्सपीरियंस उसे ज्यादा स्पेशल फील करा सकता है।

Roopali Sharma
अपडेटेड Aug 18, 2026 पर 16:44
रक्षाबंधन पर बहन के लिए चुने ये गिफ्ट, जो खूबसूरती के साथ लंबे समय तक आएंगे काम!

कुर्ता सेट या अनारकली
कुर्ता सेट, अनारकली या फेस्टिव को-ऑर्ड सेट बहन के लिए अच्छा गिफ्ट हो सकता है। वह इसे राखी की पूजा, परिवार के साथ लंच या किसी दूसरे फंक्शन में भी पहन सकती है।


हैंडबैग या स्लिंग बैग
यदि बहन का स्टाइल पता है, तो सिर्फ खूबसूरत दिखने वाला बैग लेने के बजाय ऐसा हैंडबैग या स्लिंग बैग चुनें, जिसे वह रोजाना इस्तेमाल कर सके। बैग खरीदते समय उसके पसंदीदा रंग का ध्यान जरूर रखें।

पर्सनलाइज्ड नेकलेस या पेंडेंट
नाम वाला नेकलेस, शुरुआती अक्षर वाला पेंडेंट, बर्थस्टोन ब्रेसलेट या सुंदर इयररिंग्स को पर्सनल टच दिया जा सकता है। यह गिफ्ट स्पेशल भी लगेगा और वह इसे लंबे समय तक पहन भी सकेगी।

फोटो फ्रेम या मेमोरी बॉक्स
अपने बचपन की याद वाला फोटो फ्रेम, कस्टम इलस्ट्रेशन या मेमोरी बॉक्स के रूप में गिफ्ट कर सकते हैं। यह छोटा-सा तोहफा आपके रिश्ते की खूबसूरत याद को हमेशा उसके पास रखेगा।

पसंदीदा परफ्यूम
परफ्यूम खरीदते समय सिर्फ महंगा ब्रांड देखने के बजाय बहन की पसंद को समझें। यदि उसे फ्लोरल, फ्रेश, वुडी या स्वीट खुशबू पसंद है, तो उसी तरह का परफ्यूम चुनना ज्यादा बेहतर रहेगा।

स्टाइलिश स्मार्टवॉच
गैजेट्स पसंद करने वाली बहन के लिए स्मार्टवॉच काम का गिफ्ट हो सकता है। फिटनेस ट्रैकिंग, नोटिफिकेशन और एक्टिविटी ट्रैकिंग जैसे फीचर्स इसे डेली यूज के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाते हैं।

सेल्फ-केयर गिफ्ट
स्किनकेयर, बाथ प्रोडक्ट्स, पसंदीदा फ्रेगरेंस या वेलनेस से जुड़ा गिफ्ट बहन को पसंद आ सकता है। इसमें ऐसा सामान चुनें जिसे वह पसंद करती हो लेकिन खुद नहीं खरीदती हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें