Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | feb 05,  2025

घर के चावल में होटल वाला दम, इन 9 तरीको से स्वाद न होगा कम  

होटल जैसे दानेदार चावल किसी जादू से नहीं, बल्कि इन छोटे-छोटे लेकिन ज़रूरी स्टेप्स से बनते हैं। ये सभी स्टेप्स मिलकर चावल को फ्लफी, खुशबूदार और हर बार परफेक्ट बनाते हैं।

Image Credit: pinterest

चावल धोते समय 2–3 बार पानी बदलें। इससे चावल पर लगी एक्स्ट्रा स्टार्च की लेयर निकल जाती है, जो चावल को गीला और चिपचिपा बनाती है। होटल में यही सबसे बड़ा सीक्रेट माना जाता है।

Image Credit: pinterest

चावल को अच्छे से धोना

चावल को पकाने से पहले 15–20 मिनट पानी में भिगोने से दाने अंदर तक नमी सोख लेते हैं। इससे चावल समान रूप से पकते हैं और फ्लफी बनते है

Image Credit: pinterest

भिगोना क्यों है ज़रूरी

अक्सर घर पर चावल ज्यादा पानी में पका दिए जाते हैं। 1 कप चावल = 1.5 से 2 कप पानी ही सही ज्यादा पानी होगा तो चावल गल जाएंगे और गीले लगेंगे।

Image Credit: pinterest

 पानी का सही बैलेंस रखें

पानी में एक छोटी चुटकी नमक डालने से चावल का टेस्ट सही आता है और दाने अलग अलग रहते हैं

Image Credit: pinterest

 नमक का सही इस्तेमाल

1 छोटा चम्मच तेल या घी डालने से चावल के दानों पर हल्की कोटिंग बनती है, जिससे वे आपस में चिपकते नहीं और दिखने में होटल जैसे लगते हैं

Image Credit: pinterest

तेल या घी का कमाल

कुकर को तेज आंच पर ज्यादा देर रखने से चावल टूट सकते हैं। हमेशा मीडियम आंच रखें ताकि चावल धीरे-धीरे सही तरीके से पकें

Image Credit: pinterest

 फ्लैम का सही कंट्रोल

साधारण सफेद चावल के लिए 1 सीटी काफी होती है। ज्यादा सीटी देने से चावल ओवरकुक हो जाते हैं और उनका टेक्सचर बिगड़ जाता है

Image Credit: pinterest

सीटी गिनना भी जरूरी है

सीटी के बाद कुकर तुरंत न खोलें। जब तक प्रेशर अपने आप खत्म न हो जाए, वेट करें। इससे चावल के दाने सेफ रहते हैं।

Image Credit: pinterest

प्रेशर खुद निकलने दें

चावल पक जाने के बाद 5 मिनट ढककर छोड़ दें। फिर कांटे या चम्मच से हल्के हाथ से फुलाएँ, इससे दाने टूटते नहीं

Image Credit: pinterest

पकने के बाद छोड़ दें

पुराने चावल या अच्छी क्वालिटी के बासमती चावल हमेशा ज्यादा दानेदार बनते हैं। नए चावल में स्टार्च ज्यादा होता है, जिससे वे चिपचिपे बन सकते हैं।

Image Credit: pinterest

चावल की क्वालिटी पर ध्यान दें

वेट लॉस के लिए सबसे बेस्ट है ये नो-कुक ब्रेकफास्ट मॉर्निंग में
Find out More