Get App

चेहरे पर लगाना शुरू कर दिया कच्चा दूध तो निखर जाएगी त्वचा, ऐसे करें इस्तेमाल

स्किन केयर में रसोई की अलग-अलग चीजों को इस्तेमाल किया जाता है। बहुत सी फायदेमंद चीजों में से एक है कच्चा दूध. इस दूध में विटामिन, खनिज और एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. अगर आपकी त्वचा पर डेड स्किन सेल्स जमी हैं या चेहरे पर गंदगी नजर आती है तो कच्चे दूध को चेहरे पर लगाया जा सकता है।

Shradha Tulsyan
अपडेटेड Jul 23, 2025 पर 06:15
चेहरे पर लगाना शुरू कर दिया कच्चा दूध तो निखर जाएगी त्वचा, ऐसे करें इस्तेमाल

साथ ही इससे स्किन की टैनिंग कम होती है और दाग-धब्बे हल्के होने में असर दिखता है. ऐसे में यहां जानिए चेहरे पर किस-किस तरह से लगाया जा सकता है कच्चा दूध और इसके कैसे फायदे होते हैं।

रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लीजिए। अब अपने फेस पर कच्चे दूध को अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए रात भर कच्चे दूध को अपने चेहरे पर लगाए रखिए। अगले दिन फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

कच्चे दूध में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा की रंगत को सुधारने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप डल स्किन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कच्चे दूध को त्वचा के लिए यूज करना शुरू कर दीजिए। कच्चा दूध आपकी रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाने में भी कारगर साबित हो सकता है।

क्या आपके चेहरे पर अक्सर दाग-धब्बे निकल आते हैं? अगर हां, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी कच्चे दूध को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। महज कुछ ही दिनों के अंदर आपके दाग-धब्बे कम होने लगेंगे और आपकी त्वचा फ्लॉलेस दिखाई देने लगेगी।

एंटी एजिंग के लिए भी कच्चा दूध फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने के लिए भी कच्चे दूध को यूज किया जा सकता है। हालांकि, दूध को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

आप कच्चे दूध को इस्तेमाल करने की जगह दूध का टोनर भी बना सकते हैं। टोनर बनाने के लिए कच्चे दूध में गुलाबजल मिलाकर इस टोनर को इस्तेमाल किया जा सकता है। 2 चम्मच में एक चम्मच गुलाबजल मिलाने पर ही टोनर तैयार हो जाता है। कोशिश करें कि आप एक साथ बहुत सारा टोनर बनाकर ना रख लें। इस तैयार टोनर को चेहरे पर रूई की मदद से लगाएं और फिर धोकर छुड़ा लें।

इसके साथ ही दूध के साथ केले को मिलाकर फेस पैक तैयार किया जा सकता है। इस फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखा जा सकता है। आधे केले को मसलकर एक कटोरी दूध में मिलाएं और फेस पैक बना लें। इस फेस पैक को बनाने के लिए आधे केले में जरूरत के अनुसार दूध मिलाकर पेस्ट बनाया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें