
मानसून में बालों का झड़ना रोकने के उपाय करना बहुत जरूरी है। हालांकि बालों का झड़ना रोकने के घरेलू उपाय बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। ब्यूटी रूटीन और हेयर केयर रूटीन में हमें कुछ बदलाव करने से बहुत ज्यादा लाभ हो सकता है। यहां हम कुछ हेयर केयर टिप्स बता रहे हैं जिन्हें बरसात के मौसम में फॉलो कर बालों को झड़ने और टूटने से बचा सकते हैं साथ ही बालों की ग्रोथ को भी बढ़ावा दे सकते हैं।
प्याज का रस बंद करेगा बालों का झड़ना
प्याज में मौजूद सल्फर बालों को घना बनाता है और बालों का झड़ना रोकने का एक बेहतरीन उपाय है। आप अपने बालों की लंबाई के आधार पर 1 प्याज का रस ले सकते हैं और इसे जड़ों पर लगा सकते हैं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और प्याज की गंध को खत्म करने के लिए इसे शैम्पू से धो लें। इसे हफ्ते में दो बार दोहराएं और आप इसका रिजल्ट देख हैरान रह जाएंगे।
अदरक के कई हैं फायदे
अदरक में विटामिन, खनिज और फैटी एसिड होते हैं जो बालों के ग्रोथ में मदद करते हैं। अदरक में जिंजरोल भी होता है जो ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। बस ताजा अदरक का रस लें और इसे 20-30 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में इसे हल्के शैम्पू से धो लें। कुछ दिनों में आपको इसका जादू जरूर दिखेगा।
मालिश करें
एक छोटे कटोरे में 1 चम्मच अरंडी का तेल, 1 बड़ा चम्मच बादाम का तेल और 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल डाल उसे मिला दें। अब इसे थोड़ा गर्म करें और अपनी जड़ों और बालों पर अच्छी तरह लगाएं. इससे आप चाहें तो 15-20 मिनट तक अच्छी मसाज कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और आपके बाल मजबूत होंगे।
नारियल के दूध का करें इस्तेमाल
जहां नारियल खाना आपकी स्किन और आंखों के लिए अच्छा है, वहीं अपने बालों को नारियल के दूध का स्पा देने से आपके बालों को पोषण मिलेगा। अपने बालों में लगभग एक कप नारियल के दूध की मालिश करें। अब अपने सिर के चारों ओर एक तौलिया लपेट लें और इसे 15-20 मिनट तक रहने दें। इसके बाद इसे धो लें और बालों के झड़ने के घरेलू इलाज के रूप में इसे हफ्ते में कम से कम एक बार अपनाएं। ये आपको बालों का झड़ना कम करने में मदद करेगा।
अंडे का मास्क लगाकर रोकें बालों का झड़ना
एक अंडे को शहद और ऑलिव ऑयल के साथ मिलाएं। इस चिकने हेयर मास्क को स्कैल्प और बालों पर लगाने के लिए ब्रश का उपयोग करें। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और धो लें। चिंता न करें, दूसरी बार धोने के बाद अंडे की गंध खत्म हो जाएगी।
एलोवेरा से कंट्रोल होगा बालों का झड़ना
एलोवेरा के एंटीसेप्टिक गुण इसे हेयर केयर के लिए आइडियल बनाते हैं। एक पत्ते से एलोवेरा जेल निकालें या कम से कम 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल का उपयोग करें और इसे बालों की जड़ों और बालों पर धीरे से मालिश करें। आधे घंटे बाद इसे धो लें।
बालों के लिए ऑयलिंग काफी जरूरी है
तेल बालों को जड़ों से मजबूत करता है और उन्हें आवश्यक पोषण प्रदान करता है। तेल बालों को हाइड्रेट करता है और रूखेपन को दूर करता है।नियमित रूप से तेल लगाने से बालों का झड़ना कम होता है और बाल स्वस्थ रहते हैं।
इन सभी तरीकों को अपनाकर आप अपने बालों का खास ख्याल रख सकते हैं। अक्सर बारिश में भी भीग कर बाल रूखे हो जाते हैं इसलिए मानसून के सीजन में आप इन सभी उपायों को अपना सकते हैं।