Get App

क्या आपके भी घर की छत पर जमी है काई, तो इन टिप्स से मिनटों में करें सफाई

बारिश के मौसम में आपके घर के खुले हॉल, टाइल्स और कंक्रीट की सतहों पर हरी और फिसलन भरी काई उगना आम बात है। यह सिर्फ दिखने में गंदा नहीं लगता, बल्कि यह फिसलन और दुर्घटना का कारण भी बनता है।

Translated By: Shradha Tulsyan
अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 17:58
क्या आपके भी घर की छत पर जमी है काई, तो इन टिप्स से मिनटों में करें सफाई

इसे हटाने के लिए लोग काफी ज्यादा मेहनत करते हैं और फिर भी कोई रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आपके घर में लगी काई आसानी से हट जाएगी।

वाइट विनेगर स्प्रे करें
विनेगर में बराबर मात्रा में पानी मिलाकर प्रभावित क्षेत्र पर स्प्रे कर सकते हैं और 30–60 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ब्रश से रगड़ कर पानी से साफ करें। इससे काई पूरी तरह से हट जाती है।

बेकिंग सोडा पेस्ट लगाएं
थोड़ा पानी मिलाकर बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर काई वाली जगह पर लगाएं, 15–20 मिनट बाद ब्रश से साफ करें। हल्की खरोंच के साथ ही काई हट जाती है।

नींबू और नमक स्क्रब
आपके घर में जहां भी काई लगी है वहां पर नमक छिड़कें, ऊपर से नींबू का रस डा दें। इसके साथ ही 10–15 मिनट बाद ब्रश से रगड़ें। एल्गी यानी काई और बदबू दोनों चले जाते हैं।

पानी उबालकर डालें
उबलते पानी को सावधानी से काई वाले हिस्से पर डालें, फिर लोहे के ब्रश से साफ करें। यह नेचर का प्रोसेस है और काई को जड़ से मिटाता है।

प्रेशर वॉशर का उपयोग करें
काई वाली जगह बड़ी हो या रगड़ मुश्किल हो, तो कम दाब वाला प्रेशर वॉशर का उपयोग करें लेकिन आपको इसे इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखना होगा कि पेंट डैमेज ना हो।

ब्लीच वॉटर सॉल्यूशन
1 हिस्से ब्लीच + 4 हिस्से का पानी मिलाकर काई वाले हिस्सों पर डालें। 10–15 मिनट बाद रगड़ें और पानी से धोएं। लेकिन गार्डन्स या पौधों से दूरी बनाए रखें। ऐसे में आपको पौधे डैमेज हो सकते हैं।

ड्रैनेज और सूखा रखें
किसी भी सतहों पर पानी जमा न होने दें। छत के ढलाव को सुधारें, ड्रेन साफ रखें और सतहों को हवा और धूप मिलने दें। ताकि वह जगह काई जमने से बचे ।

बारिश के मौसम में काई की समस्या औसत से बढ़कर हो सकती है, लेकिन इसे रोकना आसान है। इन सभी उपायों को अपनाकर आप अपने घर का काई को साफ कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें