Get App

राधा के रंग में रंगा फैशन! इन बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें जन्माष्टमी अटायर का इंस्पिरेशन

जन्माष्टमी के मौके पर ट्रेडिशनल आउटफिट पहनकर आप अपने लुक में राधा रानी जैसी खूबसूरती और नजाकत ला सकती हैं। इस खास दिन के लिए बॉलीवुड की हसीनाओं के एथनिक लुक्स से स्टाइलिंग आइडिया लेकर साड़ी, लहंगा या दूसरे ट्रेडिशनल कपड़ों को नए अंदाज में कैरी किया जा सकता है। सही ज्वेलरी, हेयरस्टाइल और मेकअप के साथ आपका जन्माष्टमी लुक और भी खास नजर आएगा।

Roopali Sharma
अपडेटेड Sep 02, 2026 पर 12:52
राधा के रंग में रंगा फैशन! इन बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें जन्माष्टमी अटायर का इंस्पिरेशन

1. आलिया भट्ट
फ्लोरल लहंगा और खूबसूरत एथनिक अनारकली से आलिया भट्ट का लुक काफी ग्रेसफुल लग रहा है। आप बहुत भारी कपड़ों की जगह हल्का, सोबर और यूथफुल ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो यह स्टाइल आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें ट्रेडिशनल लुक के साथ मॉडर्न टच भी नजर आता है।


2. दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का क्लासिक ट्रेडिशनल लुक हमेशा रॉयल नजर आता है। उनका यह अंदाज राधा रानी से इंस्पायर्ड जन्माष्टमी लुक के लिए बिल्कुल सही लग सकता है। भारी ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ गजरा इस पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना देता है।

3. शोभिता धुलिपाला
साड़ी या लहंगे की जगह कम्फर्टेबल आउटफिट के लिए शोभिता धुलिपाला का अनारकली लुक ट्राई कर सकती हैं। इस आउटफिट पर खूबसूरत कढ़ाई और गोटा वर्क किया गया है। इसके साथ चंदेरी दुपट्टा और चूड़ीदार पहना गया है, जो पूरे लुक को रॉयल और ट्रेडिशनल टच देता है।

4. कृति सैनन
जो लड़कियां जन्माष्टमी पर थोड़ा अलग और मॉडर्न दिखना चाहती हैं, वे कृति सैनन के मल्टीकलर साड़ी-लहंगा लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। पिंक स्टोन ज्वेलरी और सीक्वेंस वर्क वाला यह आउटफिट काफी खूबसूरत लगता है। फुल स्लीव ब्लाउज और स्वीटहार्ट नेकलाइन इसे और स्टाइलिश बनाते हैं।


5. तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया ने डिजाइनर करण तोरानी के ‘लीला’ कलेक्शन में कई खूबसूरत एथनिक लुक्स कैरी किए थे। यह कलेक्शन भगवान कृष्ण और राधा की रासलीला से इंस्पायर्ड था। इसमें पर्पल और पेस्टल रंगों के कई खूबसूरत आउटफिट देखने को मिले।

6. जाह्नवी कपूर
जन्माष्टमी पर रॉयल लुक के लिए जाह्नवी कपूर का साउथ इंडियन लुक आपके लिए अच्छी इंस्पिरेशन हो सकता है। उन्होंने एक खास मौके पर पट्टू पावड़ाई साड़ी पहनी थी। जिससे पूरा लुक बेहद रॉयल और ट्रेडिशनल नजर आया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें