Get App

झटपट लगाएं हाथों में मेहंदी, रचने पर दिखेगा गहरा रंग! सेव करें ये 7 ट्रेंडी डिजाइन

त्योहारों पर हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए इन आसान मेहंदी डिजाइनों को ट्राई किया जा सकता है। मोटे और भरे हुए पैटर्न कम समय में हाथों पर अच्छे से उभर आते हैं और मेहंदी को अट्रैक्टिव लुक देते हैं। आने वाले त्योहार के मौके पर ये डिजाइन ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ खूब जचेंगे।

Roopali Sharma
अपडेटेड Aug 27, 2026 पर 16:41
झटपट लगाएं हाथों में मेहंदी, रचने पर दिखेगा गहरा रंग! सेव करें ये 7 ट्रेंडी डिजाइन

1. सिंपल हीना मेहंदी डिजाइन
सिंपल लाइन और छोटे पैटर्न से यह मेहंदी डिजाइन जल्दी तैयार हो जाता है। यदि आपको बारीक मेहंदी बनाना मुश्किल लगता है, तो यह अच्छा ऑप्शन है।

2. बेल मेहंदी डिजाइन
फूल-पत्तियों वाली बेल फ्रंट हैंड पर काफी सुंदर लगती है। इसे छोटा या बड़ा अपनी पसंद के हिसाब से बना सकती हैं और त्योहार के लिए यह डिजाइन बढ़िया रहेगा।

3. फ्लोरल बेल मेहंदी डिजाइन
बैक हैंड पर फूलों वाली बेल बहुत सुंदर दिखती है। इसमें कुछ हिस्सों को मेहंदी से भरकर डिजाइन को और आकर्षक बनाया जा सकता है।

4. मंडला मेहंदी डिजाइन
हथेली के बीच में मंडला बनाकर उसके आसपास छोटे फूल या पैटर्न बनाए जा सकते हैं। यह ट्रेडिशनल भी है और देखने में काफी स्टाइलिश लगता है।

5. राजस्थानी मेहंदी डिजाइन
राजस्थानी मोटिफ वाली मेहंदी हाथों पर देसी और खूबसूरत लुक देती है। डिजाइन थोड़ा डिटेल वाला है, लेकिन इसे धीरे-धीरे बनाकर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

6. फूल-पत्ती मेहंदी डिजाइन
फूल और पत्तियों वाला यह डिजाइन देखने में सुंदर है और इसे बनाना भी आसान है। कम समय में हाथों को सजाने के लिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं।

7. लोटस मेहंदी डिजाइन
बैक हैंड पर कमल वाला डिजाइन काफी प्यारा लगता है। इसमें ज्यादा बारीक काम नहीं है, इसलिए बिगिनर्स भी इसे आसानी से बना सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें