Get App

Gardening Tips: मनी प्लांट की जड़ों को बनाएं मजबूत, सिर्फ इन आसान टिप्स से पौधे को दें नई जान

Gardening Tips: मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जिसे घरों व ऑफिस में सजावट के लिए बहुत पसंद किया जाता है। इसे भाग्य और धन के प्रतीक के तौर पर भी माना जाता है। लेकिन इस पौधे की खूबसूरती और लम्बी उम्र के लिए उसकी जड़ों को मजबूत बनाना काफी आवश्यक होता है। मनी प्लांट की जड़े बहुत जल्दी कमजोर हो जाती हैं जिससे पौधा गल जाता है या सड़ जाता है ।

Edited By: Shradha Tulsyan
अपडेटेड Aug 07, 2025 पर 15:26
Gardening Tips: मनी प्लांट की जड़ों को बनाएं मजबूत, सिर्फ इन आसान टिप्स से पौधे को दें नई जान

लेकिन इस पौधे की खूबसूरती और लम्बी उम्र के लिए उसकी जड़ों को मजबूत बनाना काफी आवश्यक होता है। मनी प्लांट की जड़े बहुत जल्दी कमजोर हो जाती हैं जिससे पौधा गल जाता है या सड़ जाता है ।

तो आइए जानते हैं आसान और असरदार उपाय जिससे मनी प्लांट की जड़ें मजबूत होंगी और पौधा तंदुरुस्त बढ़ेगा।

स्वस्थ पौधे से कटिंग चुनें
जड़ें मजबूत करने के लिए पौधे की कटिंग स्वस्थ और ताजा होनी चाहिए। कटिंग कम से कम 4 से 6 इंच लंबी हो ताकि अच्छी जड़ें विकसित हो सकें।

रूट हार्मोन का उपयोग करें
कटिंग लगाने से पहले उसके सिरे को रूट हार्मोन (या घर में उपलब्ध विकल्प जैसे एलोवेरा जेल, शहद, दालचीनी पाउडर) में डुबाएं। इससे जड़ों का विकास तेज होता है और संक्रमण से बचाव होता है।

भुरभुरी और उपजाऊ मिट्टी में लगाएं
मिट्टी ऐसी हो जो नमी को ठीक से रोक सके और साथ ही हवा भी पास करे। कोकोपीट, पर्लाइट, वर्मीकुलाइट जैसी चाजें मिलाकर मिट्टी तैयार करना फायदेमंद होता है।

मिट्टी का पीएच बैलेंस रखें
मिट्टी का पीएच 6 से 7 के बीच होना चाहिए। अत्यधिक अम्लीय या क्षारीय मिट्टी पौधे की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है।

लगातार हल्की धूप दें
मनी प्लांट को सुबह की हल्की धूप देना जरूरी है, जिससे पौधा स्वस्थ बना रहता है। तेज दोपहर की धूप से बचाएं ताकि पत्ते जलें न। इसके साथ ही जड़ों को नमी की जरूरत होती है, लेकिन ज्यादा पानी देने से सड़न हो सकती है। नियमित रूप से मिट्टी की नमी जांचें और जरूरत के अनुसार पानी दें।

चाय की सूखी पत्तियां डालें
चाय बनाने के बाद बची पत्तियों को अच्छे से धोकर सूखा लें और मिट्टी में मिलाएं। यह प्राकृतिक खाद की तरह काम करती हैं और पौधे की जड़ों को मजबूती देती हैं। समय-समय पर मिट्टी की हल्की गुड़ाई से जड़ों को हवा मिलती है जिसका लाभ पौधे को होता है।

पतियों की नियमित देखभाल करें
मनी प्लांट की सूखी या पीली पत्तियों को हटाते रहें ताकि पौधा स्वस्थ रहे और पोषण जड़ों तक अच्छे से पहुंचे। पत्तियों और शाखाओं की सफाई कर पौधे की ऊर्जा जड़ों और नई शाखाओं की वृद्धि में लगाएं। लंबे और कमजोर हिस्सों को काटें जिससे पौधा मजबूत और घना बने।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें