
मनी प्लांट को ज्यादा देखभाल या पानी की जरूरत नहीं होती। मनी प्लांट घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है और आसपास की हवा को शुद्ध करता है।(Photo: Canva)
मनी प्लांट की हरी पत्तियां देखने में सुंदर लगती हैं और आंखों को भी सुकून देती हैं। घर पर गमले में मनी प्लांट को लगाने से पहले इन बातों का ध्यान दें।(Photo: Canva)
अगर आप मनी प्लांट को गमले में लगा रहे हैं तो इसके लिए अच्छी किस्म की मिट्टी का उपयोग करें ताकि पौधा अच्छी तरह बढ़ सके। पौधे को ज्यादा पानी देने से बचें, जब मिट्टी सूख जाए तभी पानी दें। (Photo: Canva)
इसके साथ ही समय के साथ ही इसकी सूखी या पीली पत्तियां को हटा दें, इससे पौधा और भी अच्छा दिखेगा और हेल्दी रहेगा।(Photo: Canva)
पौधे को हरा भरा रखने के लिए आप इसमें चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती भी डाल सकते हैं, ये मनी प्लांट के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है।(Photo: Canva)
चायपत्ती को मनी प्लांट में डालने से पहले उसे अच्छी तरह पानी से धो लें, ताकि उसमें दूध या चीनी न रह जाए, वरना पौधे में कीड़े लग सकते हैं।(Photo: Canva)
साफ की हुई चायपत्ती को मनी प्लांट की मिट्टी में मिला दें। इससे पौधे की जड़ों को ताकत मिलता है और उसका विकास भी जल्दी होगा।(Photo: Canva)
मनी प्लांट में आप घर में बची हुई सब्जियों के छिलके और बचे हुए हिस्सों से ही बढ़िया जैविक खाद बना सकते हैं। इसके लिए रोजाना बचे हुए किचन वेस्ट को एक जगह जमा करें और उस पर थोड़ा-थोड़ा मिट्टी डालते जाएं। (Photo: Canva)
करीब दो महीने में ये एक अच्छी नेचुरल खाद बन जाएगी, जो पौधों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इस खाद से मनी प्लांट तेजी से बढ़ेगा और उसकी पत्तियां और भी ज्यादा हरी और चमकदार दिखेंगी।(Photo: Canva)