Get App

Street Foods: अब हेल्थ की चिंता छोड़ आराम से खा सकते हैं स्ट्रीट फूड, गट हेल्थ को ये स्ट्रीट फूड करते हैं सपोर्ट

स्ट्रीट फूड का नाम आते ही हम अक्सर स्वाद, चटपटापन और मजेदार खाने को लेकर खुश हो जाते हैं लेकिन इसके साथ ही मन में हेल्थ की भी चिंता रहती है कि ये आपके लिए अनहेल्थी हो सकते हैं ।

Translated By: Shradha Tulsyan
अपडेटेड Aug 02, 2025 पर 19:27
Street Foods: अब हेल्थ की चिंता छोड़ आराम से खा सकते हैं स्ट्रीट फूड, गट हेल्थ को ये स्ट्रीट फूड करते हैं सपोर्ट

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ देसी स्ट्रीट फूड ऐसे भी हैं जो आपके पाचन तंत्र यानी गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर इन्हें साफ-सुथरे और ताजे तरीके से तैयार किया जाए, तो ये न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि आपके माइक्रोबायोम यानी आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को भी बढ़ावा देते हैं।

ये जानकर आपको भी अच्छा लगा होगा तो आइए आपको बताते हैं कि कौन से ऐसे स्ट्रीट फूड जो टेस्ट और हेल्थ का बेहतरीन कॉम्बो हैं।

गोलगप्पा
गोलगप्पे का मसालेदार पानी असल में जलजीरा होता है, जिसमें जीरा, पुदीना, हींग और इमली जैसे तत्व होते हैं। ये सभी प्राकृतिक डाइजेस्टिव होते हैं जो पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद करते हैं। बस ध्यान रखें कि पानी साफ हो और बर्फ ज्यादा ना हो।

ढोकला
गुजराती ढोकला एक फर्मेंटेड फूड है, यानी इसमें प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स होते हैं। इससे पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है और गैस या अपच से राहत मिलती है।

इडली
इडली भी फर्मेंटेड राइस और उड़द दाल से बनती है, जो पेट को हल्का रहने में मदद करती है और फाइबर से भरपूर होती है। इसे नारियल चटनी के साथ खाने पर पाचन तंत्र को ठंडक मिलती है।

कांजी
उत्तर भारत का यह प्रोबायोटिक ड्रिंक असल में जादुई होता है। सरसों और फर्मेंटेड पानी में डूबा गाजर या चुकंदर आपके पेट को डिटॉक्स करता है और गुड बैक्टीरिया बढ़ाता है।

छोले कुलचे
कुलचे भले मैदे से बने हों, लेकिन छोले में फाइबर और प्रोटीन होता है जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। खासकर जब उसमें अदरक, हरा धनिया और नींबू शामिल हों।

सत्तू का शरबत
बिहार और नॉर्थ इंडिया का देसी एनर्जी ड्रिंक सत्तू, पेट को ठंडा करता है, कब्ज से राहत देता है और आंतों को साफ रखता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स भरपूर होते हैं।

अगली बार जब आप स्ट्रीट फूड खाएं, तो स्वाद के साथ थोड़ा गट हेल्थ का भी ध्यान रखें। ये फूड्स सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि पेट को बेहतर बनाने के लिए भी हैं । बस साफ-सफाई और ताजगी का ख्याल जरूर रखें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें